सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singer Shreya Ghoshal buys a apartment at 29 crore in Mumbais Worli

सिंगर श्रेया घोषाल ने खरीदा अपार्टमेंट, मुंबई के इस मशहूर इलाके में है मौजूद; कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 06 Apr 2026 01:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Shreya Ghoshal: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल ने मुंबई में एक घर खरीदा है। आइए जानते हैं इसकी कितनी कीमत है और यह किस जगह पर मौजूद है?

Singer Shreya Ghoshal buys a apartment at 29 crore in Mumbais Worli
श्रेया घोषाल - फोटो : इंस्टाग्राम@shreyaghoshal
विज्ञापन

विस्तार

अपनी आवाज से सबके दिलों पर राज करने वाली सिंगर श्रेया घोषाल ने अपना नया अपार्टमेंट खरीदा है। प्लेबैक सिंगर ने अपनी मां शर्मिष्ठा घोषाल और पिता बिस्वजीत घोषाल के साथ मिलकर मुंबई के वर्ली में 29.70 करोड़ रुपये का एक अपार्टमेंट खरीदा है।
Trending Videos


कहां स्थित है अपार्टमेंट?
स्क्वायर यार्ड्स की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक यह अपार्टमेंट वर्ली के गोदरेज ट्रिलॉजी में मौजूद है। इस प्रॉपर्टी का कारपेट एरिया 2430.06 स्क्वायर फीट और कुल एरिया 2750.28 स्क्वायर फीट है। इसके साथ तीन कार पार्किंग स्पेस भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कितना है रजिस्ट्रेशन चार्ज?
इसे खरीदने में 1.78 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये का रजिस्ट्रेशन चार्ज शामिल है। यह सौदा 1 अप्रैल, 2026 को रजिस्टर किया गया था।

Singer Shreya Ghoshal buys a apartment at 29 crore in Mumbais Worli
श्रेया घोषाल - फोटो : इंस्टाग्राम@shreyaghoshal
मशहूर है मुंबई का वर्ली
मध्य मुंबई का वर्ली, दक्षिण मुंबई, लोअर परेल, प्रभादेवी और बांद्रा के बाद लग्जरी प्रोजेक्ट्स के लिए एक हॉटस्पॉट बन गया है।  इस इलाके से दक्षिण मुंबई और पश्चिमी उपनगरों, दोनों जगहों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। इस माइक्रो मार्केट में कई ऐसे प्रोजेक्ट्स हैं जिनकी कीमत 1 लाख रुपये प्रति स्क्वायर फीट से ज्यादा है।

क्या साजिश के तहत हुआ राहुल बनर्जी का निधन? पत्नी ने शिकायत में लिया पांच लोगों का नाम; पुलिस ने दर्ज की FIR

श्रेया घोषाल का करियर
श्रेया घोषाल एक जानी-मानी प्लेबैक सिंगर हैं। उनका जन्म बिस्वजीत घोषाल (एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर) और शर्मिष्ठा घोषाल (साहित्य में पोस्ट ग्रेजुएट) के घर हुआ था। रियलिटी शो 'सारेगामापा' जीतने के बाद उन्हें काफी शोहरत मिली। उन्होंने फिल्म 'देवदास' (2002) से बॉलीवुड में सिंगिंग में डेब्यू किया। उन्हें 'बैरी पिया', 'मेरे ढोलना', 'बरसो रे' और 'तेरी मेरी' जैसे गानों से पहचान मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed