{"_id":"691ebf5e1ae97ace8d008416","slug":"sonam-kapoor-announces-second-pregnancy-flaunts-baby-bump-and-calls-herself-mother-2025-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्टाइलिश अंदाज में सोनम ने किया दूसरी प्रेग्नेंसी का एलान, प्रियंका-परिणीति ने दी बधाई; पति ने दिया बेहतर जवाब","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
स्टाइलिश अंदाज में सोनम ने किया दूसरी प्रेग्नेंसी का एलान, प्रियंका-परिणीति ने दी बधाई; पति ने दिया बेहतर जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:42 PM IST
सार
Sonam Kapoor Pregnant: सोनम कपूर ने साल 2018 में आनंद आहूजा से शादी की थी। उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत अगस्त 2022 में किया था।
विज्ञापन
सोनम कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @sonamkapoor
विज्ञापन
विस्तार
सोनम कपूर ने गुरुवार को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का एलान किया है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेहतरीन तस्वीरें शेयर की हैं और अपना बेबी बंप दिखाया है। तस्वीरों के साथ सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा है 'मां'। इसके साथ उन्होंने किस करने वाला एक इमोजी भी बनाया है।
Trending Videos
तस्वीरों में दिखा सोनम का बेबी बंप
सोनम कपूर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने गुलाबी रंग का फॉर्मल ड्रेस पहना है। तस्वीरों में सोनम कपूर का बेबी बंप नजर आ रहा है। सोनम की इस पोस्ट को कई सेलेब्स ने लाइक किया है और उस पर कमेंट किया है।

सेलेब्स ने किया कमेंट
सोनम कपूर की पोस्ट पर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा है 'बधाई हो।' प्रियंका चोपड़ा ने लिखा 'शुभकामनाएं।' सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने सोनम की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है 'डबल ट्रबल'। करीना कपूर ने लिखा है 'सोना और आनंद।' शनाया कपूर और भूमि पेडनेकर ने पोस्ट पर दिल वाला इमोजी पोस्ट किया है।

सोनम-आहूजा का रिश्ता
आपको बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने कई वर्षों तक डेटिंग के बाद मई 2018 में शादी की। अगस्त 2022 में दोनों ने बेटे वायु का स्वागत किया। अब सोनम कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी का एलान किया है।

सोनम कपूर का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो, सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड में डेब्यू किया। सोनम को आखिरी बार 2023 में फिल्म 'ब्लाइंड' में देखा गया था। वह फिल्म 'बैटल फॉर बिटोरा' का हिस्सा होंगी।