{"_id":"691ed3d83250120cec0d8350","slug":"pawan-singh-song-le-jayenge-tere-sajna-released-users-like-the-music-and-dance-2025-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिलीज हुआ पवन सिंह का गाना 'ले जाएंगे तेरे सजना', फैंस को पसंद आ रहा जबरदस्त म्यूजिक और डांस","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
रिलीज हुआ पवन सिंह का गाना 'ले जाएंगे तेरे सजना', फैंस को पसंद आ रहा जबरदस्त म्यूजिक और डांस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:09 PM IST
सार
Le Jayenge Tere Sajna: पवन सिंह के नए गाने 'ले जाएंगे तेरे सजना' में सना सुल्तान और श्रद्धा शंकलेशा भी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
ले जाएंगे तेर सजना
- फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन
विस्तार
भोजपुरी सिंगर पवन सिंह का नया गाना 'ले जाएंगे सजना' यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर रिलीज किया गया है। गाना रिलीज होते ही दर्शकों ने इस पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया है। पवन सिंह ने मशहूर सिंगर पलक मुच्छल के साथ मिलकर यह गाना गाया है। दर्शकों को यह जोड़ी खूब पसंद आ रही है। गाने में बेहतरीन म्यूजिक और जबरदस्त डांस है।
Trending Videos
स्टाइलिश अंदाज में दिखे पवन सिंह
'ले जाएंगे तेरे सजना' गाने को शब्बीर अहमद ने लिखा है। उन्होंने ही इसका म्यूजिक दिया है। गाने को पवन सिंह और पलक मुच्छल ने आवाज दी है। गाने में देखा जा सकता है कि पवन सिंह स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं। फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं और इस पर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

ले जाएंगे तेरे सजना
- फोटो : यूट्यूब
यूजर्स को पसंद आ रहा गाना
यूट्यूब पर टी-सीरीज ने 'ले जाएंगे तेरे सजना' गाना रिलीज किया है। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा 'पूरा बॉलीवुड एक तरफ और पवन सिंह एक तरफ।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'आ गया अपना पावर स्टार बॉलीवुड हिलाने।' एक और यूजर ने लिखा है 'पावर स्टार पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री का सुपरस्टार है।' इसके अलावा कई यूजर्स गाने की तारीफ कर रहे हैं।

पहले साथ में काम कर चुके हैं पवन-पलक
पवन सिंह पहले भी पलक मुच्छल के साथ काम कर चुके हैं। 2020 में दोनों ने छठ गाना 'जोड़े-जोड़े फलवा' गाया था। दर्शकों ने इस गाने को भी खूब पसंद किया था। पवन सिंह के ज्यादातर गानों को दर्शक पसंद करते हैं।
पवन सिंह पहले भी पलक मुच्छल के साथ काम कर चुके हैं। 2020 में दोनों ने छठ गाना 'जोड़े-जोड़े फलवा' गाया था। दर्शकों ने इस गाने को भी खूब पसंद किया था। पवन सिंह के ज्यादातर गानों को दर्शक पसंद करते हैं।