सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonam Kapoor talked about her struggle with PCOS Says Kajol Inspired Her

Sonam Kapoor: जब चेहरे पर बाल, मोटापा आदि कई समस्याओं से परेशान रहीं सोनम, तब काजोल ऐसे बनीं उनकी प्रेरणा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 22 Nov 2024 09:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Sonam Kapoor on her struggle with PCOS: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने हाल में ही बताया कि जब वह 16 साल की थीं, तो उन्हें कई तरह के हार्मोनल समस्याएं थीं, जिसके कारण उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता था। अभिनेत्री ने इस दौरान काजोल को अपनी प्रेरणा बताई है। 
 

Sonam Kapoor talked about her struggle with PCOS Says Kajol Inspired Her
सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@sonamkapoor
विज्ञापन

विस्तार

सोनम कपूर अक्सर बेबाकी से अपनी राय ऱखती हैं और अपनी चीजें पर खुलकर बातें भी करती हैं। हाल में ही उन्होंने खुलासा किया है कि जब वह 16 साल की थीं, तब उनका वजन बढ़ गया था और उनके चेहरे पर काफी बाल भी थे। उन्होंने बताया कि लोग उनके चेहरे के बालों को लेकर मजाक उड़ाते थे और ट्रोल करने के अंदाज में कहते थे कि वह अनिल कपूर की बेटी हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे काजोल ने उन्हें प्रेरित किया। 

Trending Videos


किशोरावस्था में सोनम को थीं कई समस्याएं
वी द वूमेन में बरखा दत्त से बात करते हुए, सोनम कपूर ने कहा, "मुझे पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (पीसीओएस) नामक बीमारी थी। इसकी वजह से मुझे कई हार्मोनल समस्याएं थीं। मैं 16 साल की हुई तो मेरा वजन बढ़ गया। यह वह समय होता है जब आपको सबसे सुंदर होना चाहिए। स्वीट 16- यही सभी किताबों में कहा गया है। मेरे चेहरे पर बाल थे।आपको मुंहासे निकलने लगते हैं, लोग मुझसे कहते थे कि 'ओह, वह अनिल कपूर की बेटी है।' हालांकि, यह उम्र के साथ खत्म हो जाती है। यह हमेशा के लिए नहीं रहती। यह सिर्फ किशोरावस्था की एक सामान्य हार्मोनल चीज है। यह खत्म हो गई, लेकिन मैं इससे बहुत दुखी थी।"
विज्ञापन
विज्ञापन

The Sabarmati Report Collection Day 8: द साबरमती रिपोर्ट ने तोड़ा दम, टैक्स फ्री होने का नहीं उठा सकी फायदा
काजोल से मिली प्रेरणा
उन्होंने बताया कि काजोल उस समय की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक थीं। वह गर्व से अपनी आईब्रो रखती थीं और इससे सोनम को प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा, "मुझे याद है कि उस समय काजोल की आईब्रो रखती थी। उन्होंने कभी अपनी आईब्रो नहीं बनाई। मुझे याद है कि मेरी मां ने मुझे काजोल की तस्वीर दिखाई और कहा, 'उसे देखो! वह इस समय सबसे बड़ी हीरोइन है।' मुझे याद है कि यह देखकर मैं प्रेरित महसूस कर रही थी।"
Raima Sen: पिता के निधन से टूटीं बंगाली अभिनेत्री, बचपन की तस्वीर साझा कर लिखा भावुक नोट
संजय लीला भंसाली ने दिया मौका 
उन्होंने आगे बताया कि अगले साल, जब वह 17 साल की हुईं, तो उन्हें फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली ने काम दिया। सोनम ने उनकी 2005 की फिल्म ब्लैक में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। उन्होंने 2007 की फिल्म सांवरिया से अपने अभिनय करियर की शुरुआत भी की। सोनम ने कहा, "अगले साल, जब मैं 17 साल की थी, मुझे संजय लीला भंसाली ने खोजा, इसलिए मुझे एहसास हुआ कि एक उदाहरण स्थापित करना और अपनी सच्चाई बताना बहुत महत्वपूर्ण है।"
Babil-Krithi: साउथ की इस हिट फिल्म के रीमेक में नजर आएंगे इरफान के बेटे, 'सुपर 30' की ये एक्ट्रेस होंगी साथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed