सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonam Kapoor welcome second son With husband Anand Ahuja actress shares baby boy arrival Good News with fans

Sonam Kapoor Baby Boy: दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर; बेटे को दिया जन्म; सोशल मीडिया पर शेयर की गुड न्यूज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sun, 29 Mar 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Sonam Kapoor welcome Second Baby Boy: अभिनेत्री सोनम कपूर के परिवार का विस्तार हो गया है। अभिनेत्री ने आज 29 मार्च 2026 को दूसरे बेटे को जन्म दिया है। 

Sonam Kapoor welcome second son With husband Anand Ahuja actress shares baby boy arrival Good News with fans
आनंद आहूजा, सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@sonamkapoor
विज्ञापन

विस्तार

सोनम कपूर और आनंद आहूजा के परिवार में नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। एक्ट्रेस ने आज रविवार 29 मार्च को दूसरी संतान के रूप में बेटे का स्वागत किया है। बता दें कि कपल के पहले से एक बेटा वायु है। सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है। साथ ही दुआओं के लिए शुक्रिया कहा है।

Trending Videos

Sonam Kapoor welcome second son With husband Anand Ahuja actress shares baby boy arrival Good News with fans
सोनम कपूर पति आनंद आहूजा और बेटे वायु के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम@anandahuja

सोनम और आनंद ने शेयर किया साझा पोस्ट
सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने आज रविवार को इंस्टाग्राम पर एक साझा पोस्ट शेयर किया है। इसमें बेटे के जन्म की खबर साझा करते हुए उन्होंने लंबा नोट लिखा है। कपल ने लिखा है, 'बेहद कृतज्ञता और प्यार से भरे दिलों के साथ हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज 29 मार्च 2026 को हमारे घर एक नन्हे बेटे का आगमन हुआ है'।

लिखा- 'वायु को मिला छोटा भाई'
कपल ने आगे लिखा है, 'हमारा परिवार अब और बड़ा हो गया है। हमारे दूसरे बेटे के जन्म से हमारे दिल भी एक बेहद खूबसूरत तरीके से और विशाल हो गए हैं। वायु अपने छोटे भाई का स्वागत करके बहुत खुश है। हम इस अनमोल नई जान के लिए खुद को बहुत सौभाग्यशाली महसूस करते हैं, जिसने हमारे घर को खुशियों और आशीर्वाद से भर दिया है। हम चार लोगों के परिवार के रूप में इस खूबसूरत नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए ईश्वर के आभारी हैं। सोनम, आनंद और वायु की तरफ से आप सभी को ढेर सारा प्यार और शुक्रिया'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)


विज्ञापन
विज्ञापन

करीना से दीया मिर्जा तक, सेलेब्स ने दी बधाई
सोनम कपूर के घर नन्हे मेहमान के आगमन की खबर पाकर फैंस बधाई दे रहे हैं। साथ ही सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिए हैं। सोनम कपूर से लेकर परिणीति चोपड़ा, दीया मिर्जा सहित कई सेलेब्स ने कमेंट कर बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed