Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonu Nigam Son Nevaan Makes Musical Debut With Short Film Slide Singer Shares His Inspiring Journey

सोनू निगम के बेटे नेवान का डेब्यू: 19 की उम्र में शॉर्ट फिल्म 'स्लाइड' से रखे कदम, पिता ने बताई सफर की कहानी

Mon, 09 Nov 2026 02:52 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 09 Nov 2026 02:52 PM IST
सार

  • सिंगर सोनू निगम के बेटे ने 19 साल की उम्र में मनोरंजन जगत में कदम रख दिया है। 
  • दिवाली 2026 के मौके पर सोनू ने अपने बेटे को शॉर्ट फिल्म 'स्लाइड' के जरिए दुनिया से रूबरू कराया। 
  • इस फिल्म के साथ नेवान ने बतौर म्यूजिक कंपोजर भी अपना डेब्यू किया है।

विज्ञापन
Sonu Nigam Son Nevaan Makes Musical Debut With Short Film Slide Singer Shares His Inspiring Journey
सोनू निगम के बेटे नेवान का डेब्यू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनू निगम ने अपनी पत्नी मधुरिमा निगम के साथ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बेटे के इस खास सफर के बारे में बताया। उन्होंने नेवान के बचपन से लेकर अब तक के बदलाव को भी याद किया।
विज्ञापन


कभी वह पिता के सामने गाने में भी शर्माता था
सोनू ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा, 'एक गोल-मटोल छोटे बच्चे से लेकर फिट और दुबले-पतले युवा बनने तक का उसका सफर शानदार रहा है। कभी वह अपने पिता के सामने गाना गाने में भी बहुत शर्माता था, लेकिन आज वह अपने शानदार वोकल कोच से सीखी गई एक्सरसाइज रोजाना 16 घंटे तक करता है। इतना ही नहीं, वह मशहूर म्यूजिक प्रोड्यूसर पू बेयर के साथ स्टूडियो में एक ही टेक में रिकॉर्डिंग भी कर रहा है। नेवान ने हमारे परिवार को बहुत खुश और आभारी महसूस कराया है।'
विज्ञापन
Trending Videos

Sonu Nigam Son Nevaan Makes Musical Debut With Short Film Slide Singer Shares His Inspiring Journey
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया
महज चार साल की उम्र में रिकॉर्ड किया था अपना वर्जन
नेवान बचपन में भी अपनी गायकी को लेकर चर्चा में आ चुके हैं। महज चार साल की उम्र में उन्होंने 'कोलावेरी डी' का अपना वर्जन रिकॉर्ड किया था। इसके अलावा वह अपने पिता सोनू निगम के साथ स्टेज पर फिल्म 'अग्निपथ' का गाना 'अभी मुझमें कहीं' भी गा चुके हैं।

सोनू ने बताया कि बचपन में कैमरे और लोगों के सामने आने के बावजूद नेवान ने अपनी अलग राह चुनी। उन्होंने अपने पिता और दादा की तरह पारंपरिक शास्त्रीय संगीत को ही अपना करियर बनाने के बजाय अपनी पसंद के हिसाब से संगीत सीखने और उस पर काम करने का फैसला किया। इसके लिए वह रोजाना कई घंटे प्रैक्टिस करते हैं और अपनी फिटनेस पर भी ध्यान देते हैं।
विज्ञापन

नेवान को आशीर्वाद देने की अपील की
सोनू ने बेटे के शारीरिक बदलाव का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था, जब नेवान के लिए सिर्फ तीन मिनट तक दौड़ना भी मुश्किल था। लेकिन अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने खुद को इतना तैयार किया कि अब घंटों तक डांस की रिहर्सल कर सकते हैं।

अपनी पोस्ट के आखिर में सोनू ने फैंस से नेवान को आशीर्वाद देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस नए सफर में मेहनत, विनम्रता और आत्मसम्मान बनाए रखना सबसे जरूरी है।

देखें पोस्ट-

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)

विज्ञापन

सोनू निगम का वर्कफ्रंट
  • सोनू निगम के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने फिल्म 'बंटवारा 1947' के गाने 'तब्बसुम' को अपनी आवाज दी है।
  • इस गाने को एआर रहमान ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं।
  • इसके अलावा सोनू ने फिल्म 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' के गाने 'तुझ में बसी मेरी जान' को भी गाया है।
  • इस गाने का संगीत प्रीतम ने तैयार किया है और इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: 'रामायण' ने दुनियाभर में मचाया धमाल, पहले वीकएंड पर कमाए करोड़ों; 'गॉडजिला' से मिली कड़ी टक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed