{"_id":"65b0d2076c80522b550b8b27","slug":"south-actress-shruti-haasan-will-worked-bafta-winner-philip-john-in-film-chennai-story-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shruti Haasan: बाफ्टा विजेता फिलिप की 'चेन्नई स्टोरी' में काम करेंगी श्रुति, जासूस के किरदार में आएंगी नजर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Shruti Haasan: बाफ्टा विजेता फिलिप की 'चेन्नई स्टोरी' में काम करेंगी श्रुति, जासूस के किरदार में आएंगी नजर
Wed, 24 Jan 2024 02:33 PM IST
यशी पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Wed, 24 Jan 2024 02:33 PM IST
सार
अभिनेत्री श्रुति हासन को बीते दिनों प्रभास के साथ फिल्म 'सलार' में देखा गया था। अब एक्ट्रेस अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। श्रुति अब फिल्म 'चेन्नई स्टोरी' में नजर आएंगी।
विज्ञापन
चेन्नई स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री श्रुति हासन को बीते दिनों प्रभास के साथ फिल्म 'सलार' में देखा गया था। अब एक्ट्रेस अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। श्रुति अब फिल्म 'चेन्नई स्टोरी' में नजर आएंगी। इसका निर्देशन बाफ्टा विजेता फिलिप जॉन कर रहे हैं। श्रुति हासन ने इस फिल्म में काम करने को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया है।
'चेन्नई स्टोरी' में काम करने के लिए उत्साहित हैं श्रुति
ये फिल्म भारत और यूके की साझेदारी में बन रही है। ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट (बीएफआई) यूके ग्लोबल स्क्रीन फंड फिल्म को सहयोग कर रहे हैं। 'चेन्नई स्टोरी' को लेकर श्रुति हासन ने कहा, 'मैं इस फिल्म में काम करने के लिए बहुत खुश हूं। इस फिल्म में चेन्नई की विविधता और विशिष्टता को दिखाया जाएगा, इसलिए यह फिल्म मेरे लिए बहुत खास है। मैं 'चेन्नई स्टोरी' के जरिए अपनी संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।'
यह भी पढ़ें: Apna Adda 04: अमेठी के सचिन यूं बने अदाकारी के बागी, मुंबई आने के 13 दिन बाद ही हो गया डेब्यू
विज्ञापन
विवेक कालरा के साथ साझा करेंगी स्क्रीन
बाफ्टा विजेता फिलिप जॉन ने कहा, 'मैं 'चेन्नई स्टोरी' फिल्म में श्रुति हासन के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं। इस फिल्म में चेन्नई और कार्डिफ दोनों शहरों की सांस्कृतिक दिखाई जाएगी। बीएफआई के समर्थन से यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नया सहयोग लाती है। रिपल वर्ल्ड पिक्चर्स के प्रोड्यूस और फाउंडर डोमिनिक राइट ने कहा, 'हम इस बात से बहुत खुश हैं कि साउथ की बहुप्रतिभाशाली अभिनेत्री श्रुति हासन बीएफआई इंस्टिट्यूट यूके और भारत सह-उत्पादन फिल्म के कलाकारों में शामिल हो गई हैं। श्रुति इस फिल्म में ब्रिटिश स्टार विवेक कालरा के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म दुनिया भर के दर्शकों को पसंद आएगी।'
जासूस के किरदार में आएंगी नजर
श्रुति हासन की फिल्म की बात करें, तो अभिनेत्री की यह फिल्म तिमेरी एन. मुरारी के सबसे ज्यादा बिकने वाले उपन्यास 'द अरेंजमेंट्स ऑफ लव' पर आधारित है। यह फिल्म वेल्स और भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें श्रुति हासन एक जासूस अनु की भूमिका निभाती नजर आएंगी। 'चेन्नई स्टोरी' फिल्म का प्री-प्रोडक्शन किया जा रहा है, जिसके बाद चेन्नई में इसकी शूटिंग शुरू की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Nora Fatehi: अब कन्नड़ इंडस्ट्री में अभिनय का दम दिखाएंगे नोरा फतेही, इन दो फिल्मों में आएंगी नजर