रजनीकांत और कमल हासन की आगामी फिल्म पर छिड़ी बहस, लोगों ने प्रोमो को बताया एआई, मेकर्स ने दिया करारा जवाब
KHxRK Movie: करीब 5 दशकों बाद इंडियन सिनेमा के दो सबसे बड़े सितारे फिर से एक साथ स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं, लेकिन इसके प्रोमो रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
विस्तार
KHxRK Movie: सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन 47 साल बाद एक नई फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। मेकर्स ने इस बीते दिनों इसका प्रोमो रिलीज किया था। ट्रेलर में रजनीकांत और कमल हासन रेट्रो लुक में नजर आए थे। प्रोमो रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे एआई जनरेटेड बताया, जिसके बाद मेकर्स का उनके लिए करारा जवाब सामने आया है।
प्रोमो को लोगों ने बताया एआई जनरेटेड
रजनीकांत और कमल हासन की अपकमिंग फिल्म के प्रोमो को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर काफी चर्चा शुरू हो गई थी। जब निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार के साथ इस फिल्म का प्रोमो रिलीज हुआ, तो कई लोगों ने दावा किया कि इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया है। कुछ यूजर्स ने यहां तक कह दिया कि प्रोमो में नजर आने वाले मॉडल्स और एक्स्ट्रा कलाकार भी एआई जनरेटेड हैं।
View this post on Instagram
मेकर्स ने वीडियो शेयर कर दिया जवाब
इन अफवाहों पर विराम लगाने के लिए फिल्म के निर्माता रेड जायंट मूवीज ने सोशल मीडिया पर एक नया बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में साफ दिखाया गया कि प्रोमो की शूटिंग असली सेट पर हुई है।
रजनीकांत और कमल हासन खुद सेट पर शूट करते नजर आए, वहीं जिन एक्स्ट्रा कलाकारों को एआई बताया जा रहा था, वे भी शूटिंग के दौरान इधर-उधर चलते और सीन देते दिखाई दिए। वीडियो के आखिरी में राजिनीकांत और कमल हासन एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।
View this post on Instagram
जल्द ही शुरू होगी शूटिंग
फिल्म को नेल्सन लिख और डायरेक्ट कर रहे हैं, और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होने वाली है। प्रोमो ने साफ कर दिया है कि यह प्रोजेक्ट सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि तमिल सिनेमा के इतिहास का बड़ा इवेंट बनने जा रहा है।