‘जमीन से जुड़ी हुई हैं मृणाल’, आदिवी शेष ने की अपनी को-एक्ट्रेस की तारीफ; कहा- ‘डकैत’ ने मेरे डर को दूर किया
Adivi Sesh Praises Mrunal Thakur: ‘डकैत’ की रिलीज का इंतजार कर रहीं मृणाल ठाकुर की उनके को-एक्टर आदिवी शेष ने जमकर तारीफ की है। जानिए उन्होंने मृणाल को लेकर क्या कुछ कहा…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री मृणाल ठाकुर जल्द ही अपनी आगामी तेलुगु-हिंदी फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आदिवी शेष प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे। अब आदिवी शेष ने मृणाल की जमकर तारीफ की है और उन्हें फिल्म के लिए सबसी अच्छी चीजों में से एक बताया है। हालांकि, मृणाल की फिल्म में एंट्री एक अन्य एक्ट्रेस के फिल्म से बाहर होने के बाद हुई है।
जमीन पर बैठ जाती थीं मृणाल
जूम के साथ बातचीत के दौरान आदिवी शेष ने मृणाल ठाकुर की तारीफ करते हुए कहा कि मैंने आज तक जितने भी लोगों से मुलाकात की है, उनमें से वह सबसे ज्यादा जमीन से जुड़ी हुई हैं। जब भी हम सीन पर चर्चा करते थे, वह सचमुच जमीन पर बैठ जाती थीं। वह एक बेहद खूबसूरत अभिनेत्री हैं और मुझे लगा कि उन्होंने जो कुछ भी किया, वह कमाल का था। उनकी आंखों में जो सहानुभूति और भाव झलकते हैं, वैसा मैंने पहले कभी नहीं देखा। स्क्रीन पर उन्हें देखते ही लोगों के साथ एक झटपट जुड़ाव महसूस होता है।
हर दिन सेट पर अलग मूड में आती थीं
शूटिंग के शुरुआती दिनों को याद करते हुए आदिवी शेष ने कहा कि पहले कुछ दिनों तक मृणाल हर दिन अलग मूड में सेट पर आती थीं। हमें समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है। एक दिन वह खुश और चुलबुली होती थीं और अगले ही दिन गंभीर हो जाती थीं। हालांकि, तीसरे दिन मुझे एहसास हुआ कि वह बस सीन के हिसाब से प्रतिक्रिया दे रही थीं। वह सेट पर आने से पहले ही तैयारी कर रही थीं और वास्तव में उस किरदार के मूड में ढल रही थीं, जिसे वह निभाने वाली थीं।
‘डकैत’ ने मुझे कंफर्ट जोन से बाहर निकाला
‘डकैत’ में पहली बार आदिवी शेष डांस करते भी नजर आएंगे। इसको लेकर एक्टर का कहना है कि इस फिल्म ने मुझे मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर निकाला है। डकैत ने मेरे बचपन के डांस के डर को दूर किया और मुझे लोगों की प्रतिक्रिया देखकर बहुत खुशी हुई। गाना रिलीज हुए कुछ ही हफ्ते हुए हैं और यह अभी भी टॉप 20 में ट्रेंड कर रहा है। मुझे लगता है यह बहुत ही कमाल की बात है। मैं भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और कनाडाई सनसनी जोनिता गांधी को इस गाने को इतना सफल बनाने के लिए धन्यवाद देता हूं।
10 अप्रैल को रिलीज होगी ‘डकैत’
शेनिल देव द्वारा निर्देशित ‘डकैत’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। पहले फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे आगे बढ़ा दिया गया। हालांकि, पहले अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ भी 10 अप्रैल को रिलीज होनी थी, लेकिन अब ‘भूत बंगला’ 16 अप्रैल को रात 9 बजे से रिलीज होगी। ‘डकैत’ में आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर के अलावा अनुराग कश्यप भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।