{"_id":"661d33a1ba640a6e7007faa3","slug":"ajith-kumar-good-bad-ugly-new-update-john-abraham-to-play-antagonist-as-per-report-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajith Kumar: क्या अजित कुमार की फिल्म में जॉन अब्राहम की हुई एंट्री? गुड बैड अग्ली को लेकर आया नया अपडेट","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Ajith Kumar: क्या अजित कुमार की फिल्म में जॉन अब्राहम की हुई एंट्री? गुड बैड अग्ली को लेकर आया नया अपडेट
Mon, 15 Apr 2024 07:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 15 Apr 2024 07:41 PM IST
सार
तमिल सिनेमा के मशहूर अभिनेता अजित कुमार इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उनकी फिल्म गुड बैड अग्ली को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में जॉन अब्राहम खलनायक के रूप में दिख सकते हैं।
विज्ञापन
जॉन अब्राहम, अजित कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम- एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ के मशहूर अभिनेता अजित कुमार निर्देशक आधिक रविचंद्रन की अगली फिल्म काम करने को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। फिल्म का नाम गुड बैड अग्ली है। हालांकि, मौजूदा समय में अभिनेता अपनी आगामी फिल्म विदा मुयार्ची की शूटिंग कर रहे हैं। आधिक की फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। वहीं, इसमें काम करने वाले कलाकारों को लेकर भी सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार गर्म नजर आ रहा है।
Bollywood Stars fitness Diet: फिल्मों में फिट दिखने के लिए करते हैं कड़ी मेहनत, जानें स्टार्स का डाइट प्लान
जॉन अब्राहम बनेंगे विलेन?
इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम फिल्म में विलेन की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो मेकर्स के साथ उनकी बातचीत चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता जॉन को नकारात्मक भूमिका में कास्ट करने के इच्छुक हैं। रिपोर्ट्स अगर सही साबित होती हैं तो जॉन इस फिल्म से तमिल सिनेमा में अपना डेब्यू करेंगे।
विज्ञापन
Salman Rushdie: जब सलमान रुश्दी पर 27 सेकंड में हुए थे 12 वार, लेखक ने खुद बताई वारदात की पूरी कहानी
शुरुआती चरण में है फिल्म
निर्देशक आधिक रविचंद्रन की पिछली फिल्म की बात करें तो मार्क एंटनी काफी सफल रही थी। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। उनकी आगामी फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले किया जा रहा है। प्रोडक्शन कंपनी के साथ अजित की यह पहली फिल्म है। साथ ही, वे निर्देशक के साथ भी पहली बार काम कर रहे हैं। फिलहाल, यह फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन के चरण में है।
Crew Worldwide BO: बॉक्स ऑफिस पर 'क्रू' का धमाल जारी, 150 करोड़ की तरफ तेजी से बढ़े फिल्म के कदम