सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Allu Arjun congratulates Ram Charan on twins Anil Ravipudi Varun Tej Konidela Mrunal Thakur Chiranjeevi Jr NTR

अल्लू अर्जुन ने राम चरण को जुड़वां बच्चों की दी बधाई, लिखा- 'दोगुना प्यार आनंद...'; बाकी सेलेब्स ने भी लुटाया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 02 Feb 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Congratulates Ram Charan Wife Upasana: राम चरण और उपासना के घर डबल खुशियां आई हैं। उपासना ने हाल ही में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। इसी खुशी में अभिनेता अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर और मृणाल ठाकुर समेत कई सेलेब्स ने राम और उपासना को जुड़वां बच्चों के माता-पिता बनने की बधाई दी है।

Allu Arjun congratulates Ram Charan on twins Anil Ravipudi Varun Tej Konidela Mrunal Thakur Chiranjeevi Jr NTR
राम चरण-उपासना और अल्लू अर्जुन - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

साउथ अभिनेता राम चरण और उनकी पत्नी उपासना के घर हाल ही में दो जुड़वां बच्चों ने जन्म लिया है। 31 जनवरी 2026 को हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में उपासना ने एक बेटा और एक बेटी को जन्म दिया। मां और दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। वहीं राम चरण और उपासना को हर एक साउथ कलाकार माता-पिता बनने की बधाई दे रहे हैं और अपनी खुशी जता रहा हैं।

Trending Videos

राम चरण के पिता चिरंजीवी ने शेयर की खुशखबरी 
सबसे पहले सोशल मीडिया पर राम चरण के पिता चिरंजीवी ने यह खुशखबरी शेयर की। राम चरण के पिता और साउथ अभिनेता चिरंजीवी ने X (ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा कि पूरा परिवार बहुत खुश है और यह दोगुनी खुशी का पल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्लू अर्जुन का पोस्ट
अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर राम चरण को बधाई दी है। पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन एक्टर राम चरण के चचेरे भाई हैं। अल्लू ने पोस्ट में लिखा, 'राम चरण और उपासना को दोबारा माता-पिता बनने पर बहुत बधाई। चिरंजीवी और सुरेखा (दादा-दादी) के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ दिख रही है। उन्होंने लिखा, 'दोगुना प्यार, दोगुना आनंद, एक खूबसूरत नई शुरुआत।'

जूनियर एनटीआर और बाकी सेलेब्स ने दी बधाई
जूनियर एनटीआर ने भी राम चरण को बधाई दी और परिवार को प्यार, स्वास्थ्य और खुशियां की कामना की। वहीं कई सेलेब्स जैसे वरुण तेज, मृणाल ठाकुर और निर्देशक अनिल रविपुडी ने भी शुभकामनाएं दीं। सभी ने इसे मेगा परिवार के लिए दोहरी खुशी बताया।
 
 

राम चरण और उपासना की लव स्टोरी
राम चरण और उपासना की शादी जून 2012 में हुई थी। वे पहले से दोस्त थे, फिर प्यार हुआ और शादी हुई। 2023 में उनकी पहली बेटी क्लिन कारा का जन्म हुआ था। अब तीन बच्चे हो गए हैं। पूरा परिवार और फैंस इस खुशी में डूबे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed