सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Allu Arjun Movie AA22xA6 Poster Released Title to Announce tomorrow Know Details

AA22xA6 Poster: अल्लू अर्जुन की फिल्म का पोस्टर रिलीज; कल एक्टर के जन्मदिन के मौके पर होगा टाइटल का एलान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Tue, 07 Apr 2026 12:01 PM IST
विज्ञापन
सार

AA22xA6 Poster: अल्लू अर्जुन अपनी आगामी फिल्म AA22xA6 को लेकर सुर्खियों में हैं। आज मंगलवार को फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ है। साथ ही इसके टाइटल के जल्द एलान की जानकारी दी गई है।

Allu Arjun Movie AA22xA6 Poster Released Title to Announce tomorrow Know Details
अल्लू अर्जुन की फिल्म का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म एटली के साथ है। फिलहाल इस फिल्म का टाइटल तय नहीं है और अस्थाई रूप से इसे ' AA22xA6' कहा जा रहा है। इस फिल्म के नाम से जल्द पर्दा उठने वाला है। फिलहाल आज यह जानकारी शेयर करते हुए मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है, जिसे देख नेटिजंस क्रेजी हो गए हैं।

Trending Videos


जल्द जारी होगा टाइटल पोस्टर
अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने पोस्टर की झलक दिखाई है, जिस पर किसी सितारे का चेहरा नहीं, बल्कि एक जानवरा का हाथ है। जी हां, पोस्टर पर जंगली जानवर का हाथ दिखा रहा है, जिसके खतरनाक नुकीले नाखून हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'फिल्म का टाइटल पोस्टर कल यानी बुधवार' को सुबह 11 बजे आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)




अल्लू के जन्मदिन पर मिलेगा फैंस को तोहफा
कल 08 अप्रैल को अल्लू अर्जुन का जन्मदिन है। इस मौके पर उनकी इस आगामी फिल्म के टाइटल पोस्टर के रूप में फैंस को खास तोहफा मिलेगा। फिलहाल आज जारी पोस्टर ने यूजर्स को उत्साहित कर दिया है। वे इसे बेस्ट अवतार बता रहे हैं।  

नेटिजंस ने लिखा- 'रप्पा रप्पा ब्लॉकबस्टर'
इस फिल्म के पोस्टर पर नेटिजंस के खूब रिएक्शंस आ रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'एक और ब्लॉकबस्टर लोड हो रही है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'रप्पा रप्पा बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर'। कुछ यूजर्स एडवांस में अल्लू अर्जुन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए पोस्टर की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि अल्लू अर्जुन और एटली की यह फिल्म पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होगी। इसमें हैवी वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है। इस महत्वाकांक्षी प्रोडेक्ट को सन पिक्चर्स के बैनर तले कलानिधि मारन प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण फीमेल लीड रोल में हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed