सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Allu Sirish Invites Pawan Kalyan And Naga Babu For His Wedding Held On 6th March With Nayanika Reddy

अल्लू सिरिश ने पवन कल्याण और नागा बाबू को दिया अपनी शादी का निमंत्रण, साझा की तस्वीरें; साथ में दिखे माता-पिता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 23 Feb 2026 02:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Allu Sirish Wedding: अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरिश अपनी शादी की तैयारियों में जुटे हैं। आज अभिनेता अपनी शादी का कार्ड देने दो स्टार्स के यहां पहुंचे। यहां देखें तस्वीरें…

Allu Sirish Invites Pawan Kalyan And Naga Babu For His Wedding Held On 6th March With Nayanika Reddy
अल्लू सिरिश ने पवन कल्याण और नागा बाबू को किया आमंत्रित - फोटो : एक्स@AlluSirish
विज्ञापन

विस्तार

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के भाई व अभिनेता अल्लू सिरिश जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसको लेकर अल्लू परिवार तैयारियों में जुटा है। इसी क्रम में अल्लू सिरिश अपने माता-पिता के साथ अपनी शादी का कार्ड देने साउथ स्टार व आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के घर पहुंचे। साथ ही उन्होंने नागा बाबू को भी अपनी शादी के लिए आमंत्रित किया। इसकी जानकारी देते हुए अल्लू सिरिश ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की हैं।

Trending Videos

अल्लू सिरिश ने साझा की तस्वीरें
अल्लू सिरिश ने अपने एक्स अकाउंट पर पवन कल्याण और नागा बाबू के यहां कार्ड देने की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में अल्लू सिरिश अपने माता-पिता के साथ नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में जहां अल्लू और उनके माता-पिता पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना लेझनेवा को कार्ड दे रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर नागा बाबू के घर की हैं, जहां नागा बाबू और उनकी पत्नी पद्मजा ने कार्ड स्वीकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेता ने खुद दी जानकारी
इन तस्वीरों को साझा करते हुए अल्लू सिरिश ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘पापा, अम्मा और मैं पवन कल्याण और श्रीमती लेझनेवा से मिलने गए थे और उन्हें अपनी शादी में आमंत्रित किया। हमने नागा बाबू और श्रीमती पद्मजा को भी शादी के सभी समारोहों में आमंत्रित किया है। वे सभी मेरे लिए बहुत खुश थे।’ इस घोषणा पर आमंत्रित लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिक्रिया दी, जो शादी से पहले पारिवारिक एकता का प्रतीक है।

Allu Sirish Invites Pawan Kalyan And Naga Babu For His Wedding Held On 6th March With Nayanika Reddy
अल्लू सिरिश और नयनिका रेड्डी - फोटो : एक्स@AlluSirish

6 मार्च को होगी शादी
अल्लू सिरिश और उनकी मंगेतर नयनिका रेड्डी 6 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे। सबसे खास बात ये है कि इसी दिन उनके भाई और सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और स्नेहा की भी शादी हुई थी। अल्लू सिरिश और नयनिका की सगाई पिछले साल 31 अक्तूबर को हुई थी। सगाई से पहले दोनों ने दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया था, जिसकी घोषणा सिरिश ने सोशल मीडिया पर की थी। इस कपल का रिश्ता तब शुरू हुआ जब वे अभिनेता नितिन और शालिनी कंडुकुरी द्वारा वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के लिए आयोजित शादी की पार्टी में मिले थे।

यह खबर भी पढ़ेंः Alia Bhatt: ‘नमस्कार…’, बाफ्टा के मंच पर आलिया भट्ट ने बोली हिंदी; नेटिजेंस को भाया अंदाज, बोले- आप पर गर्व है

आखिरी बार 2024 में बड़े पर्दे पर नजर आए थे अल्लू सिरिश
अल्लू सिरिश को आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई एक्शन-कॉमेडी-फैंटेसी फिल्म 'बडी' में देखा गया था। उन्होंने अभी तक किसी आगामी प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है, उनका पूरा ध्यान अपनी शादी पर केंद्रित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed