सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Samantha Was Heartbroken After Her Separation From Naga Chaitanya Said Raj Made Me A Better Person

नागा चैतन्य से अलग होने के बाद टूट गई थीं सामंथा, प्यार से उठ गया था भरोसा; कहा- राज ने मुझे बेहतर इंसान बनाया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 23 Feb 2026 02:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य 2021 में अलग हो गए थे। इसके बाद सामंथा ने किसी के ऊपर भरोसा करना बंद कर दिया था। लेकिन अब उन्होंने बताया कि कैसे राज निदिमोरु ने उन्हें बदल दिया है। 

Samantha Was Heartbroken After Her Separation From Naga Chaitanya Said Raj Made Me A Better Person
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

अपनी पर्सनल लाइफ के सबसे मुश्किल दौर से गुजरने के बाद अब सामंथा रुथ प्रभु को फिर से प्यार मिल गया है। एक्ट्रेस ने पिछले साल दिसंबर में फिल्ममेकर राज निदिमोरु से शादी की। अब सामंथा ने अपने हार्टब्रेक पर खुलकर बात की और बताया कैसे उन्होंने मूव ऑन किया। 

Trending Videos

मैं पूरी तरह से बिखर गई थी

हाल ही में वाग्यू इंडिया को दिए इंटरव्यू में सामंथा ने दिल खोलकर बताया कि कैसे एक हार्टब्रेक के बाद उन्होंने खुद को पूरी तरह बंद कर लिया था। लेकिन राज की दोस्ती और प्यार ने उन्हें फिर से प्यार पर भरोसा करना सिखाया। सामंथा ने कहा, ‘जब मेरा सेपरेशन हुआ, तो मैं पूरी तरह से बिखर गई थी। मुझे नहीं लगता था कि मैं कभी किसी पर दोबारा भरोसा कर पाऊंगी। लेकिन शुक्र है कि मैंने खुद को इतना कमजोर नहीं होने दिया और प्यार और दोस्ती पर फिर से भरोसा किया। आज मैं एक बेहतर इंसान हूं, सिर्फ इसलिए क्योंकि मेरी जिंदगी में राज जैसे इंसान हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, ‘यह बदलाव उनके करीबियों को भी महसूस हो रहा है। कुछ दिन पहले मैं अपनी एक पुरानी दोस्त से मिली। बाद में उसने मुझे वॉइस नोट भेजा और कहा कि काफी समय बाद ऐसा लग रहा है कि तुम्हें सांस लेने में तकलीफ नहीं हो रही। अब मैं कुछ दिखावा नहीं कर रही हूं।’

Samantha Was Heartbroken After Her Separation From Naga Chaitanya Said Raj Made Me A Better Person
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम

2021 में नागा चैतन्य से अलग हुईं थी सामंथा
सामंथा और नागा चैतन्य की लव स्टोरी 2010 की फिल्म ‘ये माया चेसावे’ के सेट से शुरू हुई थी, जो सामंथा की डेब्यू फिल्म भी थी। दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने 2017 में भव्य शादी की। लेकिन शादी के चार साल बाद, 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। हालांकि, अलग होने की वजह कभी सार्वजनिक नहीं की गई। बाद में 2024 में नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला से शादी कर ली।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sobhita Dhulipala (@sobhitad)

सामंथा ने राज से शादी कर फैंस को चौंकाया 
वहीं सामंथा और राज की पहली मुलाकात 2021 में वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के दूसरे सीजन के दौरान मानी जाती है, जहां सामंथा ने ‘राजी’ का किरदार निभाया था। हालांकि, 2024 में ‘सिटाडेल’ पर साथ काम करने के बाद दोनों के डेटिंग की खबरें सामने आईं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)


दोनों ने इस पर कभी खुलकर बात नहीं की, लेकिन फैंस ने उन्हें छुट्टियों और इवेंट्स में साथ देखा। 1 दिसंबर 2025 को सामंथा और राज ने कोयंबटूर मेंं शादी कर ली। उन्होंने अपनी इंटिमेट वेडिंग की पोस्ट शेयर कर फैंस को चौंका दिया। उनकी शादी में केवल घर के लोग और करीबी दोस्त शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed