सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Jets Off To Udaipur For Wedding With Friends And Family Video Viral

Vijay Rashmika Wedding: शादी की घोषणा के बाद उदयपुर रवाना हुए विजय और रश्मिका! साथ में दिखे दोस्त और परिवार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 23 Feb 2026 10:48 AM IST
विज्ञापन
सार

Vijay Rashmika Viral Video: शादी की घोषणा के बाद अब विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए हैं। जानिए किस अंदाज में दिखा कपल…

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Jets Off To Udaipur For Wedding With Friends And Family Video Viral
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

पिछले कई दिनों से चल रही चर्चाओं के बाद अंतत: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी की घोषणा कर दी है। रविवार को कपल ने एक स्टेटमेंट जारी करके इस बात की घोषणा की कि दोनों शादी करने वाले हैं। उन्होंने अपनी शादी को ‘विरोश की शादी’ का नाम दिया है। इसके बाद अब कपल एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए हैं, जहां दोनों काफी खुश नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि कपल शादी के लिए उदयपुर रवाना हो गए हैं। इस दौरान कपल के साथ उनके कुछ दोस्त और करीबी लोग भी नजर आए।

Trending Videos

परिवार और दोस्तों के साथ नजर आया कपल
हैदराबाद एयरपोर्ट से विजय और रश्मिका के कई वीडियोज सामने आए हैं। इन वीडियोज में कपल काफी खुश नजर आ रहा है। विजय सफेद शर्ट और काली पैंट के साथ ब्लैक लेदर जैकेट में नजर आए। इस दौरान विजय ने अपनी नई हेयरस्टाइल और घुमावदार मूंछों को फ्लॉन्ट किया। उनके साथ उनके भाई आनंद देवरकोंडा, दोस्त और टीम के सदस्य भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Kamlesh Nand (work) (@artistrybuzz_)


जबकि रश्मिका मंदाना ने स्टाइलिश ग्रे ब्लेजर और ट्राउजर के साथ एक साफ सफेद शर्ट पहनी हुई थी। उनके आसपास कुछ महिलाएं थीं, जो संभवतः उस अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी से थीं जिन्हें उन्होंने अपने साथ शामिल किया था। इस दौरान रश्मिका काफी खुश नजर आईं। उन्हें मुस्कुराते हुए देखा गया।


View this post on Instagram

A post shared by Kamlesh Nand (work) (@artistrybuzz_)




View this post on Instagram

A post shared by Kamlesh Nand (work) (@artistrybuzz_)


Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Jets Off To Udaipur For Wedding With Friends And Family Video Viral
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

विजय-रश्मिका ने रिश्ते को किया ऑफिशियल, शादी पर दी जानकारी
इससे पहले रविवार यानी 22 फरवरी को विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने आखिरकार अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक घोषणा की। साथ ही अपनी शादी की जानकारी देते हुए फैंस का आभार जताया, जिन्होंने उन्हें 'विरोश' नाम दिया।



कपल ने अपने इस खास दिन को 'विरोश की शादी' का नाम दिया है। हालांकि, घोषणा में शादी के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी गई। न ही शादी की तारीख बताई गई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि दोनों 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे।

यह खबर भी पढ़ेंः रश्मिका और विजय देवरकोंडा ने शादी की खबर को किया कंफर्म, पोस्ट कर लिखा- ‘आपके प्यार के लिए…’

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Jets Off To Udaipur For Wedding With Friends And Family Video Viral
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले दिनों वायरल हुई थीं इन्विटेशन कार्ड की तस्वीरें
काफी वक्त से दोनों की शादी को लेकर चल रहीं चर्चाओं के बीच पिछले दिनों इन्विटेशन कार्ड की तस्वीरें वायरल हुई थीं। इनमें 26 फरवरी को दोनों की शादी की तारीख लिखी है। जबकि 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन दिया जाएगा, जिसमें कई सेलेब्स के शामिल होने की संभावना है। ऐसी खबरें हैं कि 24 फरवरी से शादी के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed