सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda confirmed news of their wedding Share News

‘विरोष की शादी…’ रश्मिका और विजय ने मैरिज की खबर को किया कंफर्म, अपने फैंस को कहा शुक्रिया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 22 Feb 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda wedding: रश्मिका और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी की खबर को रविवार रात सोशल मीडिया के जरिए कंफर्म किया है। 

 

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda confirmed news of their wedding Share News
रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

‘हमारे प्यारे फैंस। हम अपने लिए कोई प्लान बनाते, हम अपने लिए कुछ चुनते, आप लोग वहां पहले से मौजूद थे। इतने प्यार से आपने हमें नाम दिया, विरोष (VIROSH)’। आज पूरे दिल से, हम आपके दिए नाम को स्वीकार करते हैं। हम इस नाम के साथ एक हो रहे हैं। हम इसे विरोष (VIROSH) की शादी नाम देते हैं। आपके प्यार के लिए धन्यवाद। आप लोग हमेशा हमारी जिंदगी का हिस्सा रहेंगे। आप सभी को बहुत सारा प्यार।’  

Trending Videos


रश्मिका और विजय ने शादी की खबर को किया कंफर्म
रविवार को साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में यह पोस्ट साझा की। इसके जरिए फैंस को खुशखबरी दी। इस रूमर्ड कपल ने अपनी शादी खबर को रविवार रात सोशल मीडिया के जरिए कंफर्म कर दिया। कई दिनों से इनकी शादी को लेकर तमाम तरह की अटकलें लग रही थीं। अब इन बातों को विराम लग चुका है। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कब होगी विजय और रश्मिका मंदाना की शादी?
अपनी पोस्ट में दोनों ने शादी की तारीख नहीं बताई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कपल 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर में शादी करने वाला है। कपल ने शादी के लिए एक शाही महल को चुना था, जहां सिर्फ परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। दोनों को शनिवार को एयरपोर्ट पर भी देखा गया था, जिससे अंदाजा लगाया कि रश्मिका और विजय शादी के लिए उदयपुर जा रहे हैं। 

विजय और रश्मिका मंदाना करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं? 
विजय देवरकोंडा के करियर फ्रंट की बात करें तो पिछले साल उनकी एक फिल्म ‘किंगडम’ रिलीज हुई। वहीं रश्मिका मंदाना भी एक साउथ फिल्म ‘गर्लफ्रेंड’ में पिछले साल नजर आईं। इस साल दोनों के पास बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स हैं। रश्मिका बॉलीवुड की फिल्म 'कॉकटेल 2' कर रही हैं। वहीं विजय देवरकोंडा फिल्म 'राणाबली' में दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed