सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Tamil Actress Vishnu Priya Father Found Dead Police Start Investigation

तमिल अभिनेत्री विष्णु प्रिया के पिता की हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच; जानिए क्या है पूरा मामला?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 22 Feb 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
सार

Tamil Actress Vishnu Priya Father Found Dead: अभिनेता सूर्या और ज्योतिका की फिल्म ‘मायावी’ में विष्णु प्रिया ने एक अपाहिज महिला का किरदार निभाया था। इस तमिल एक्ट्रेस के पिता की हत्या की खबर सामने आई है। पुलिस कई एंगल से हत्या की जांच कर रही है। 

Tamil Actress Vishnu Priya Father Found Dead Police Start Investigation
एक्ट्रेस विष्णु प्रिया, पिता सूर्यनारायणन - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

तमिल फिल्मों में एक्ट्रेस विष्णु प्रिया एक जाना-माना नाम हैं, वह सहायक भूमिकाओं में नजर आती हैं। इस एक्ट्रेस के पिता सूर्यनारायणन (73 वर्षीय) की कोडईकनाल के एक प्राइवेट बंगले में हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या की जांच शुरू कर दी है। 

Trending Videos

कई एंगल से हो रही है हत्या की जांच
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विष्णु प्रिया के पिता का शव डिंडीगुल जिले में कुरिंजी अंदावर मंदिर के पास बने एक बंगले में मिला। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनकी बॉडी स्विमिंग पूल एरिया के पास एक कुर्सी पर पड़ी थी। हाथ बंधे हुए थे और मुंह पर टेप लगा हुआ था। पुलिस के बंगले पर पहुंचने से पहले ही सूर्यनारायणन की मौत हो चुकी थी। पुलिस अधिकारी कई एंगल से जांच कर रहे हैं, इसमें बदला लेने की संभावना भी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी और सोने के गहने गायब मिले 
सूर्यनारायणन ने अपने बंगले में कुछ कमरे विजिटर्स को किराए पर दिए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस को पांच लड़कों पर शक है, जो इस प्रॉपर्टी में रह रहे थे। लेकिन पुलिस की जांच में सामने आया है कि बंगले से सोने के गहने और सीसीटीवी भी गायब है। चोरी के एंगल भी जांच की जा रही है। इसके अलावा बंगले दो कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है, वह पुलिस को रस्सियों से बंधे मिले थे। 

पुराना केस भी आया सामने 
सूर्यनारायणन की हत्या में एक पुराने एंगल से भी पुलिस जांच कर रही है। दरअसल, 2018 में सूर्यनारायणन को प्रभाकरण की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। कथित तौर पर प्रभाकरण और विष्णु प्रिया रिलेशनशिप में थे। अभी इस कनेक्शन की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है। लेकिन जांच में इस एंगल का भी ध्यान रखा गया है। विष्णु प्रिया की बात करें तो वह इन दिनों चिन्नई में रहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed