सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Arjun Das want to work in They Call Him OG 2 says If Anna calls I will be there

'अन्ना बुलाएंगे तो जरूर आऊंगा', 'ओजी 2' में काम करने को लेकर उत्साहित दिखे अर्जुन दास

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 23 Jun 2026 01:39 PM IST
विज्ञापन
सार

They Call Him OG 2: साउथ की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' में अर्जुन दास ने शानदार भूमिका निभाई थी। अब इस फिल्म के सीक्वल के बारे में बातचीत चल रही है। ऐसे में अर्जुन दास का कहना है कि उन्हें अगली फिल्म में होना चाहिए।

Arjun Das want to work in They Call Him OG 2 says If Anna calls I will be there
अर्जुन दास, पवन कल्याण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता अर्जुन दास इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' के दूसरे पार्ट को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के पहले पार्ट में अहम भूमिका निभाने वाले अर्जुन दास ने 'ओजी 2' का भी हिस्सा बनने की इच्छा जाहिर की है। हालांकि अभी फिल्म की टीम की ओर से उनके किरदार को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अभिनेता का कहना है कि अगर पवन कल्याण उन्हें बुलाते हैं, तो वह बिना किसी हिचकिचाहट के फिल्म से जुड़ जाएंगे।

कहानी के हिसाब से फिल्म में होना चाहिए
आईएएनएस ने जब अर्जुन दास से पूछा कि क्या आप 'ओजी 2' का हिस्सा बनेंगे, इस पर अभिनेता ने कहा, 'मुझे लगता है कि कहानी के हिसाब से मुझे फिल्म में होना चाहिए। पहले पार्ट में मेरे किरदार ने कहानी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई थी और कहानी जिस मोड़ पर छोड़ी गई थी, उसे देखते हुए मैं मानता हूं कि आगे भी इसमें मेरे किरदार की जरूरत पड़ सकती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Arjun Das want to work in They Call Him OG 2 says If Anna calls I will be there
दे कॉल हिम ओजी - फोटो : एक्स
सीक्वल को लेकर टीम ने शुरू की बातचीत
अर्जुन दास ने आगे कहा, 'फिलहाल फिल्म को लेकर शुरुआती स्तर पर ही चर्चा चल रही है। टीम ने अभी-अभी सीक्वल को लेकर बातचीत शुरू की है। कई चीजें तय होना बाकी हैं। लेकिन अभी यह साफ नहीं हुआ है कि फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी। कलाकारों और कहानी से जुड़ी कई जानकारियां आने वाले समय में सामने आएंगी।'

पांच साल बाद फिर डराने आ रहे इमरान हाशमी, फिल्म 'रूह' की हुई घोषणा; जानिए कब होगी रिलीज

विज्ञापन

अन्ना के बुलाने पर जाएंगे अर्जुन दास
अभिनेता ने बातचीत के दौरान पवन कल्याण को लेकर कहा, 'मैं अभी पवन कल्याण को 'अन्ना' कहकर बुलाता हूं, जिसका मतलब होता है बड़ा भाई। अगर अन्ना मुझे फोन करके बुलाएंगे, तो मैं जरूर फिल्म का हिस्सा बनूंगा। इस बारे में मेरे मन में कोई दूसरा विचार नहीं है। पवन कल्याण के साथ काम करना मेरे लिए हमेशा खास रहा है।'

Arjun Das want to work in They Call Him OG 2 says If Anna calls I will be there
दे कॉल हिम ओजी - फोटो : सोशल मीडिया
प्रोडक्शन हाउस ने की 'ओजी 2' को लेकर घोषणा
बता दें कि हाल ही में फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने फैंस की लगातार डिमांड के बाद 'ओजी 2' को लेकर घोषणा की थी। प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि जैसा वादा किया गया था, वैसा ही होगा। निर्देशक सुजीत के विदेश से लौटने के बाद आगे की योजना पर चर्चा की जाएगी। इस पोस्ट को साझा करते हुए अर्जुन दास ने अपनी खुशी जाहिर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed