'मां इंटी बंगारम' की कामयाबी के बीच सामंथा से मिले चिरंजीवी, तोहफे में दी यह चीज; राज निदिमोरू भी रहे मौजूद
Maa Inti Bangaaram: सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'मां इंटी बंगारम' की कामयाबी से अभिनेता चिरंजीवी खुश हैं। उन्होंने अभिनेत्री और उनके पति से मिलकर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने उन्हें तोहफे भी दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिरंजीवी और उनकी पत्नी सुरेखा ने सामंथा को एक साड़ी और कई दूसरे तोहफे दिए। उन्होंने सामंथा, राज निदिमोरू और टीम के साथ बातचीत की। बाद में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा 'एक मेगा बंगारम पल। मेगास्टार चिरंजीवी गारू और सुरेखा गारू ने मां इंटी बंगारम की पूरी टीम की इस सफलता के लिए सराहना की।'
A MEGA BANGAARAM MOMENT ✨
— Tralala Moving Pictures (@TralalaPictures) June 22, 2026
Megastar @KChiruTweets Garu and #Surekha Garu appreciated the entire team of #MaaIntiBangaaram on the special success ❤️
Watch the BLOCKBUSTER 𝐒𝐀𝐌BHAVAM #MaaIntiBangaaram in theatres today ❤🔥
Book your tickets now!
🎟️ https://t.co/P89ifZn9Ss… pic.twitter.com/g5tKmIp5bS
हाल ही में 'मा इंटी बंगारम' की डायरेक्टर नंदिनी रेड्डी ने हाल ही में सामंथा की प्रेग्नेंसी को लेकर चल रही अटकलों की पुष्टि की। सिनेमा एक्सप्रेस से बातचीत में नंदिनी ने कहा, 'उनकी प्रेग्नेंसी की खबर एक खूबसूरत समय पर आई है, क्योंकि हमारी फिल्म 'मा इंटी बंगारम' सफल रही है।' उन्होंने यह भी कहा कि सक्सेस मीट में सामंथा का शामिल होना एक सोचा-समझा फैसला था, जिससे ऑनलाइन अटकलें और बढ़ गईं।
'सैकनिल्क' के अनुसार, 'मां इंटी बंगारम' ने चौथे दिन 4.10 करोड़ रुपये की कमाई की। भारत में इसकी कुल कमाई 27.20 करोड़ रुपये हो गई है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 46.04 करोड़ रुपये कमाए हैं।
'मां इंटी बंगारम' की कहानी एक पारंपरिक परिवार पर आधारित है। इसमें एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई गई है जिसका अतीत छिपा हुआ है। वह समाज में पहचान पाने के लिए संघर्ष कर रही है। जब उसके पुराने जीवन से खतरा वापस आता है, तो उसे सच बताए बिना, उस परिवार की रक्षा करनी पड़ती है जो उस पर शक करता है।