फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   CM Vijay to flag off Le Mans race Ajith Kumar is taking part in fans shocked gives reactions

अजित और विजय: 'ले मैन्स' को हरी झंडी दिखाएंगे सीएम, आपस में भिड़े कलाकारों के फैंस; बोले- लड़ाई नहीं धोखा था

Fri, 11 Sep 2026 05:46 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 11 Sep 2026 05:46 PM IST
सार

Ajith And Vijay: सीएम विजय और अजित कुमार फैंस तब हैरान हो गए जब पता चला कि अजित जिस रेस में हिस्सा लेने वाले हैं उसे विजय हरी झंडी दिखाने वाले हैं। इस मामले पर फैंस ने शानदार कमेंट किए हैं।
 

विज्ञापन
CM Vijay to flag off Le Mans race Ajith Kumar is taking part in fans shocked gives reactions
अजित कुमार, विजय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीएम विजय और अजित कुमार तमिल सिनेमा के दिग्गज कलाकार हैं। दोनों ने तीन दशक पहले तमिल फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू किया था। दोनों अपने-अपने दम पर स्टार बने। जहां एक तरफ विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने, वहीं दूसरी तरफ अजित कार रेसिंग में नाम कमाया। इन दोनों के बीच हमेशा से ही एक तरह की प्रतिद्वंद्विता मानी जाती रही है। इसलिए, जब यह घोषणा हुई कि विजय उस 'ले मैन्स' रेस की शुरुआत करेंगे जिसमें अजित हिस्सा ले रहे हैं, तो फैंस हैरान हो गए।
विज्ञापन

विजय दिखाएंगे हरी झंडी
'ले मैन्स कप' के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट्स ने घोषणा की है कि विजय को अपकमिंग रेस में औपचारिक हरी झंडी दिखाने के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने लिखा, 'इस वीकेंड सिल्वरस्टोन में एक स्पेशल गेस्ट हरी झंडी दिखाएंगे! सी. जोसेफ विजय। भारतीय अभिनेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय यूके में हमारे भारतीय ड्राइवरों का समर्थन करने और 44-कार ग्रिड के सामने आधिकारिक तौर पर सिलवरस्टोन की शुरुआत करने के लिए हमारे साथ जुड़ेंगे। हम इस शनिवार को रेसिंग शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं!'
विज्ञापन
विज्ञापन

CM Vijay to flag off Le Mans race Ajith Kumar is taking part in fans shocked gives reactions
अजित कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अजित कुमार ने क्या लिखा?
अजित कुमार रेसिंग ने भी ट्रैक पर एक वीडियो पोस्ट करके पुष्टि की कि वह 'ले मैन्स' में हिस्सा लेंगे। उन्होंने लिखा, 'कारों के दहाड़ने से पहले, टीम सिल्वरस्टोन के हर इंच पर चलती है। ब्रेकिंग जोन को समझती है। यहीं से असल में रेस शुरू होती है।'
विज्ञापन

फैंस हुए हैरान
  • सीएम के झंटी दिखाने वाली खबर ने फैंस को हैरान कर दिया, क्योंकि अजित और विजय के बीच मानी जाने वाली प्रतिद्वंद्विता के कारण वे वर्षों से ऑनलाइन और ऑफलाइन लड़ते रहे हैं। 
  • एक फैन ने लिखा 'कभी नहीं सोचा था कि अजित और विजय के फैंस एक साथ आएंगे।' 
  • एक और यूजर ने लिखा, 'सिर्फ प्रतिद्वंदी ही इस मुलाकात की अहमियत जानते हैं। नफरत और लड़ाई-झगड़े के लगभग 3 दशक बीत चुके हैं। अब यह हमेशा के लिए आधिकारिक तौर पर खत्म होने जा रहा है।'
  • इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने लिखा, 'ढाई दशकों तक लड़ने वाले 'अनिल-आमाई' की दो पीढ़ियों को एहसास हुआ कि उनकी पूरी जिंदगी ही एक धोखा थी।' 
  • दूसरे ने लिखा, 'सोचिए अगर 2010 के दशक में किसी रैंडम 'अनिल' या 'आमाई' को यह दिखाया जाता।' 
  • 'अनिल' (गिलहरी) शब्द का इस्तेमाल विरोधी फैंस विजय के फैंस का मजाक उड़ाने के लिए करते हैं। 
  • इसी तरह, 'आमाई' (कछुआ) शब्द का इस्तेमाल विरोधी गुट अजित के फैंस के लिए करते हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Le Mans Cup (@lemanscup)


CM Vijay to flag off Le Mans race Ajith Kumar is taking part in fans shocked gives reactions
सी. जोसेफ विजय, सीएम, तमिलनाडु - फोटो : IANS
दोनों के रिश्ते पर क्या बोले अजित और उनकी पत्नी?
इस साल फरवरी में, अजित कुमार की पत्नी शालिनी ने दोनों कलाकारों के आपसी रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा, 'यह एक अच्छा रिश्ता है, वे दोनों एक-दूसरे की सफलता और बाकी चीजों से बहुत खुश हैं। यह बहुत अच्छा है।'

अजित ने भी पहले के इंटरव्यूज में अपनी कथित विरोध के बारे में बात की थी और कहा था कि उन्होंने हमेशा विजय की भलाई ही चाही है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed