Daaku Maharaaj X Reviews: कैसी है बालकृष्ण की 'डाकू महाराज'? फिल्म देखकर लोगों ने सोशल मीडिया पर कही ये बात
Daaku Maharaaj X Review: नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म डाकू महाराज को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म देखने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर क्या कहा....
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नंदमुरी बालकृष्ण की बहुप्रतीक्षित फिल्म डाकू महाराज 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस फिल्म का निर्देशन बॉबी कोली ने किया है। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था। बड़े पर्दे पर दस्तक देने के बाद फिल्म को लेकर शुरुआती प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर आने लगी हैं।
कुछ दर्शकों ने फिल्म को बेहतर तरीके से बनाई गई कमर्शियल एक्शन एंटरटेनर के रूप में सराहा है। वहीं, कई लोगों ने बालकृष्ण के एंट्री सीन की भी काफी तारीफ की। एक एक्स यूजर ने फिल्म की सराहना करते हुए लिखा, “डाकू महाराज में एंट्री सीन से लेकर कहानी तक पर अच्छे से काम किया गया है। कहानी कमर्शियल फिल्म की तरह ही है, लेकिन स्क्रीनप्ले बेहद शानदार है। पहले हाफ का इंटरवल बहुत जोरदार था, हालांकि दूसरे हाफ के पहले 20 मिनट में कुछ सुस्ती थी।” वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, "फिल्म एक अच्छी तरह से बनाई गई मास एंटरटेनर है। फिल्म की गति में कभी-कभी गिरावट आई, लेकिन यह बोरिंग नहीं हुई। बालकृष्ण और थमन का शानदार कॉम्बिनेशन। दूसरे हाफ का इंतजार है।"
Daaku Maharaaj: तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर में हुई भगदड़, रद्द हुआ बालकृष्ण के 'डाकू महाराज' का प्री-रिलीज इवेंट
#DaakuMaharaaj - Technically well-crafted commercial action entertainer, which has a simple and perfect storyline.👏🔥
— 𝑺𝒖𝒋𝒆𝒆𝒗.𝑮 (@sujeev_Nani) January 11, 2025
Idhi ra commercial cinema making ante Great
production values tho limited budget tho 🤝🏻
Prathi 15 mins ki oka High isthu 2:30hrs Engaging ga kurcho pettaru🦁💥 pic.twitter.com/2RpD96aoRg
#DaakuMaharaaj
— SAKETH CHOWDARYᵀᴵᴳᴱᴿᴺᴬᵀᴵᴼᴺ (@SakethChowdaryX) January 12, 2025
Entry secen 🥵🥵🥵
And going into the stroy
👍Is executed very good
Story of the plot is same as commercial movie
But the screen play is simply superb 🔥🔥🔥🔥
1 st half interval ended with very high 🔥🔥🥵🥵
And first 20min of 2nd half is some what down (1/2) pic.twitter.com/AfEh5thUd2
बालकृष्ण के फैंस सोशल मीडिया पर पहले ही डाकू महाराज को उनके करियर का एक और ब्लॉकबस्टर होने का दावा कर चुके हैं। फिल्म में विलेन के रूप में बॉबी देओल नजर आए हैं। इसके अलावा फिल्म में उर्वशी रौतेला, चांदनी चौधरी, प्रज्ञा जायसवाल और श्रद्धा श्रीनाथ कलाकार भी हैं। फिल्म का संगीत थमन एस ने तैयार किया है। वहीं, बॉबी कोली ने फिल्म का निर्देशन करने के साथ इसका लेखन भी किया है।