तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और मशहूर अभिनेता विजय की फिल्म 'जन नायकन' आखिरकार 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। मेकर्स ने आज इसका एक धमाकेदार टीजर जारी किया है, जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं।
Jana Nayagan: विजय की फिल्म 'जन नायकन' का नया टीजर रिलीज, दिखा अभिनेता से मुख्यमंत्री बनने का सफर
Jana Nayagan Announcement Teaser: विजय की 'जन नायकन' की रिलीज से पहले आज निर्माताओं ने फिल्म का एक खास टीजर साझा कर फैंस का दिल जीत लिया है। इस नए टीजर में विजय अलग-अलग रूप में नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीजर में क्या है खास?
18 सेकंड के इस छोटे से टीजर में विजय को दुश्मनों पर गोलियां चलाते और तलवार से लड़ते हुए बिल्कुल एक्शन पैक्ड अवतार में दिखाया गया है। इसमें विजय पुलिस और जेल की वर्दी समेत कई अलग-अलग रूपों में नजर आ रहे हैं।
A post shared by KVN Productions (@kvn.productions)
टीजर की सबसे खास बात वह पल है, जब विजय जेल की वर्दी से सीधे सफेद कमीज और जैकेट वाले अपने असली मुख्यमंत्री के लुक में बदलते दिखाई देते हैं।
फैंस का रिएक्शन
विजय को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर प्रशंसकों का कहना है कि विजय की यह फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी। फैंस उनके अभिनेता से राजनेता बनने के इस सफर को पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।
#JanaNayagan❤️🔥 pic.twitter.com/WVyswNadZt
— Anjana/Thumbfeed (@Anjanathumbfeed) July 20, 2026
Going to home this week! Planning to watch Odyssey and Jana Nayagan with my sister 😃
— R (@R___tweetz) July 20, 2026
Jana Nayagan From July 23 pic.twitter.com/UrOoRFitvw
— no context vijay (@nocontextvijay) July 20, 2026
कब रिलीज होगी 'जन नायकन'
'जन नायकन' का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है और इसे केवीएन प्रोडक्शंस ने बनाया है। फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, मामिता बैजू, प्रकाश राज और प्रियमणि जैसे बड़े कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।
यह फिल्म साल 2023 में आई तेलुगु फिल्म 'भगवंत केसरी' की कहानी पर कुछ बदलावों के साथ आधारित बताई जा रही है। यह फिल्म 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
रिलीज से पहले आईं मुश्किलें
फिल्म 'जन नायकन' विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद रिलीज होने वाली पहली फिल्म है। पहले यह जनवरी में पोंगल के त्योहार पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिलने में देरी के कारण इसे टालना पड़ा। आखिरकार, काफी विवादों और कोर्ट के चक्कर काटने के बाद फिल्म को 'A' सर्टिफिकेट मिला।
तमाम मुश्किलों के बावजूद, देश और विदेशों में फिल्म की एडवांस टिकटें तेजी से बिक चुकी हैं और फैंस सिनेमाघरों में थलापति विजय की इस फिल्म को देखने के लिए बेकरार हैं।
यह भी पढ़ें: Viral Video: लंदन में सैफ और तैमूर के साथ घूमते समय बिगड़ा अक्षय कुमार का संतुलन, देखें वायरल वीडियो