Junior NTR: जन्मदिन पर जूनियर एनटीआर ने पक्षियों से दिखाया प्यार, शेयर की तस्वीरें; बताए उनके नाम के मतलब
Junior NTR Post: अपने जन्मदिन के मौके पर जूनियर एनटीआर ने खास पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने अपने पालतू तोतों से मिलवाया है। आइए जानते हैं इसमें और क्या खास है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जूनियर एनटीआर ने अपने जन्मदिन पर जो पोस्ट शेयर की है, उसमें देखा जा सकता है कि वह दो तोतों के साथ हैं। एक तोता जमीन पर है दूसरा तोता उनके हाथ पर बैठा है। ये दोनों तोते रंग-बिरंगे हैं। एक दूसरी तस्वीर में दोनों तोते एक-साथ बैठे हैं। एक तोते का नाम यूही है जिसका मतलब जापानी में (सुबह का सूरज) है और दूसरे का असाही (शाम का सूरज) है। तस्वीर के साथ पोस्ट में जूनियर एनटीआर ने लिखा 'अपने तोतों से आपकी मुलाकात करा रहा हूं। जापान के प्रति अपना प्यार दिखा रहा हूं।'
जूनियर एनटीआर की पोस्ट को कई यूजर्स ने लाइक किया है। इस पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। कुछ यूजर्स ने उनकी बॉडी की तारीफ की है, तो कुछ ने उनको जन्मदिन की बधाई दी है।
Dragon: 'ट्रिगर दबाकर अफसोस नहीं करता..', शैतान बनकर एनटीआर ने फिर चौंकाया; 'ड्रैगन' की फर्स्ट ग्लिम्प्स रिलीज
आपको बता दें कि जूनियर एनटीआर आज 43 साल के हो गए हैं। एक्टर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इससे पहले बीती रात उनकी मच अवेटेड आगामी फिल्म ‘ड्रैगन’ की पहली झलक सामने आई है, इससे उनका जन्मदिन और खास बन गया है। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जूनियर एनटीआर एक खतरनाक किरदार में नजर आएंगे।
फिल्म की कहानी 1967 में प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच अफीम के बिजनेस को लेकर छिड़े गैंग-वॉर पर आधारित है। फिल्म में जूनियर एनटीआर एक पॉवरफुल व्यक्ति लूगर के किरदार में नजर आएंगे। ‘ड्रैगन’ अगले साल यानी 11 जून 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।