'ड्रैगन' की झलक के साथ एनटीआर के जन्मदिन पर प्रशांत और महेश बाबू ने लगाया गले, अल्लू अर्जुन ने लिखी खास बात
Jr NTR Birthday Dragon: जूनियर एनटीआर की नई फिल्म 'ड्रैगन' की पहली झलक रिलीज हो चुकी है। आज एनटीआर अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रशांत नील और अल्लू अर्जुन से लेकर कई सेलेब्स ने उन्हें जन्मदिन के साथ ही 'ड्रैगन' की झलक की बधाई दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज अभिनेता जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के ठीक कुछ मिनट पहले, 19 मई की रात 11:52 बजे उनकी आने वाली फिल्म 'ड्रैगन' की पहली झलक जारी की गई। सोशल मीडिया पर इस झलक को लोगों ने बेहद पसंद किया है। वहीं आज जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर कई सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं।
प्रशांत नील ने गले लगाकर दी बधाई
फिल्म 'ड्रैगन' की झलक सामने आते ही जूनियर एनटीआर और निर्देशक प्रशांत नील ने खुशी से एक-दूसरे को गले लगा लिया। सोशल मीडिया पर इस पल की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। एनटीआर के जन्मदिन पर प्रशांत नील का यह पोस्ट उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
And then, THE HUG… #DRAGON pic.twitter.com/lJZJ1ftI38
— Dragon (@DragonMovieOffl) May 19, 2026
अल्लू अर्जुन और श्रीनु वैतला ने दी बधाई
अभिनेता अल्लू अर्जुन ने जूनियर एनटीआर को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'इस बार यह बाघ नहीं, अजगर (ड्रैगन) है।' वहीं निर्देशक श्रीनु वैतला ने भी उनकी प्रतिभा और विरासत की तारीफ की। इसके साथ ही दोनों ने एनटीआर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
Many happy returns of the day Bava @tarak9999 ! May you have abundant prosperity, peace & love .
— Allu Arjun (@alluarjun) May 20, 2026
This time it ain’t tiger
It’s DRAGON 🐉
Roaring fire every shot 🔥
साउथ अभिनेता गोपीचंद मालिनेनी ने एनटीआर को जन्मदिन की बधाई दी है। गोपीचंद ने लिखा, 'हमारे सबसे प्यारे को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। इसके साथ ही गोपीचंद ने 'ड्रैगन' के टीजर की तारीफ भी की है।
Happiest Birthday to our dearest @tarak9999 garu ❤️
— Gopichandh Malineni (@megopichand) May 19, 2026
A force celebrated beyond boundaries. And now… arriving with a world that looks absolutely monstrous ❤️❤️❤️#PrashanthNeel IS JUST 🔥
#DragonGlimpse has all the madness, emotion, rage and aura to set the atmosphere on fire…
वहीं नागा वामसी ने लिखा, 'हमारे ड्रैगन को शुभकामनाएं। अन्ना, प्यार, शक्ति और खुशियों से भरा एक शानदार जन्मदिन।' इन सभी के अलावा साउथ अभिनेता महेश बाबू ने भी एनटीआर को जन्मदिन की खास बधाई दी है। महेश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खास तस्वीर शेयर कर एनटीआर को जन्मदिन की बधाई दी है। महेश ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो, ड्रैगन की झलक शानदार है।'
LUGER kalaloki mathram raakandi 💥… RAW Madness, pure fireee… can’t wait to witness the havoc 🔥🔥🔥
— Naga Vamsi (@vamsi84) May 19, 2026
Wishing our #DRAGON @tarak9999 anna a blockbuster birthday filled with love, power & happiness ❤️
See you on the setss veryyy soon anna ❤️🔥🥳🦚 #HappyBirthdayNTR…
कब रिलीज होगी फिल्म 'ड्रैगन'?
प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म 'ड्रैगन' 5 भाषाओं में 11 जून, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे 'मैत्री मूवी मेकर्स' और 'एनटीआर आर्ट्स' मिलकर बना रहे हैं। इस पहली झलक के बाद से ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बहुत ज्यादा बढ़ गई है।
क्या है 'ड्रैगन' की कहानी?
फिल्म 'ड्रैगन' 1967 के दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें अफीम की खेती और दुनिया भर के ड्रग माफियाओं की जंग को दिखाया जाएगा। जूनियर एनटीआर इसमें 'अफगान ट्रेडिंग कंपनी' के मुख्य हत्यारे का रोल निभा रहे हैं। टीजर में उनका एक डायलॉग काफी पसंद किया जा रहा है- 'भगवान ने मुझे वरदान दिया है- ट्रिगर दबाते ही मैं सब कुछ भूल जाता हूं।'
यह भी पढ़ें: क्या तलाक लेने वाली हैं सपना चौधरी? मिटाने वाली हैं पति वीर साहू के नाम का टैटू; जानिए पूरा सच