फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Kannappa Akshay Kumar will be seen in Telugu film Kannappa release date revealed

Kannappa: तेलुगु फिल्म 'कनप्पा' में नजर आएंगे अक्षय कुमार, रिलीज डेट से उठ गया पर्दा

Mon, 25 Nov 2024 01:43 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Mon, 25 Nov 2024 01:43 PM IST
सार

अक्षय कुमार की तेलुगु फिल्म 'कनप्पा' की रिलीज डेट सामने आ गई। फिल्म अगले साल बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
Kannappa Akshay Kumar will be seen in Telugu film Kannappa release date revealed
कन्नप्पा - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar

विस्तार

अक्षय कुमार तेलुगु फिल्म में कैमियो करने जा रहे हैं।  फिल्म कनप्पा के पहले पोस्टर और रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अगले साल दस्तक देगी।

विज्ञापन

Kannappa Akshay Kumar will be seen in Telugu film Kannappa release date revealed
कनअप्पा - फोटो : इंस्टाग्राम

शिव के किरदार में नजर आए अक्षय कुमार
अक्षय कुमार की फिल्म 'कनप्पा' की पहली झलक सामने आ गई है। लगभग पांच महीने पहले भी इस फिल्म के टीजर में अक्षय कुमार की झलक नजर आई थी। जिसे देखकर लगा कि वह फिल्म कनप्पा में भगवान शिव की भूमिका निभाएंगे। फिल्म की पहली झलक के साथ ही अक्षय कुमार ने इसकी रिलीज डेट का खुलासा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
विष्णु मांचू के ड्रीम प्रोजेक्ट 'कनप्पा' का शानदार टीजर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म का टीजर कुल पांच भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म में प्रभास, अक्षय कुमार, काजल अग्रवाल, मोहनलाल ने अलावा कई अभिनेताओं ने अहम भूमिका निभाई हैं। फिल्म के टीजर में साउथ के अलावा बॉलीवुड के भी कई सितारे नजर आए। फिल्म का टीजर कुल पांच भाषाओं में जारी किया गया है, जिसमें तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा शामिल हैं। इस महाकाव्य की कहानी को अब दुनिया भर के दर्शक पांच भाषाओं में देख सकेंगे।

विज्ञापन

फिल्म में है शिव भक्त की कहानी 
फिल्म 'कनप्पा' की कहानी भगवान शिव के एक भक्त कनप्पा की है। वह शिव की भक्ति में अपनी आंखें फोड़ देता है। इस तरह की कहानियां दर्शकों को काफी पसंद आती है। वैसे भी जब इस फिल्म का ट्रेलर आया था तो दर्शकों ने इसे भी काफी सराहा था। अभिनेता विष्णु मांचू ने कनप्पा के किरदार को निभाने के लिए काफी मेहनत की है उन्होंने अपनी फिटनेस पर भी काफी काम किया है। इस फिल्म में कई और बड़े कलाकार भी हैं जो इसमें अपने अभिनय से चार चांद लगा देंगे। अक्षय भी इस फिल्म का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं। इस फिल्म का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है और इसका निर्माण मोहन बाबू ने किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed