सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Karuppu Director RJ Balaji Meets CM Vijay Thanks Him For Everything Shares Pictures With Chief Minister

‘अविश्वसनीय मुलाकात’, सीएम विजय से मिले निर्देशक आरजे बालाजी; ‘करुप्पु’ के लिए जताया आभार; कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 03 Jun 2026 01:08 PM IST
विज्ञापन
सार

RJ Balaji Meets CM Vijay: ‘करुप्पु’ फिल्म के निर्देशक आरजे बालाजी ने मुख्यमंत्री विजय से मुलाकात की। जानिए इस मुलाकात के बारे में निर्देशक ने क्या कुछ कहा…

Karuppu Director RJ Balaji Meets CM Vijay Thanks Him For Everything Shares Pictures With Chief Minister
सीएम विजय और आरजे बालाजी - फोटो : एक्स@RJ_Balaji
विज्ञापन

विस्तार

निर्देशक आरजे बालाजी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘करुप्पु’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। अब हाल ही में आरजे बालाजी ने तमिलनाडु के नवोदित मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय (थलापति विजय) से मुलाकात की है। बालाजी ने इस मुलाकात की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने इस मुलाकात और अनुभव को अविश्वसनीय बताया है।

Trending Videos

हर चीज के लिए धन्यवाद
अपने एक्स अकाउंट पर विजय से मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए आरजे बालाजी ने लिखा, ‘उस शख्स के साथ जिसने करप्पू की शुरुआत की। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में उनसे मिलना अविश्वसनीय लग रहा है। वही प्यार, अपनापन, दयालुता और शांति। विजय सर हर चीज के लिए धन्यवाद।’

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

Karuppu Director RJ Balaji Meets CM Vijay Thanks Him For Everything Shares Pictures With Chief Minister
विजय और करुप्पु के सीन में सूर्या - फोटो : सोशल मीडिया

विजय को ऑफर हुई थी ‘करुप्पु’
इससे पहले आरजे बालाजी ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में ये खुलासा किया था कि उन्होंने ‘करुप्पु’ के लिए पहले अभिनेता विजय को ही चुना था और उन्हें रोल ऑफर किया था। बालाजी के अनुसार, यह प्रोजेक्ट शुरू में विजय को ध्यान में रखकर बनाया गया था और अभिनेता के सिनेमा से दूर होकर पूरी तरह राजनीति पर ध्यान केंद्रित करने से पहले इस पर चर्चा हुई थी। लेकिन अंतत: विजय ने इसे न करने का फैसला किया, जिसका आरजे बालाजी ने सम्मान किया। इसके बाद सूर्या फिल्म का हिस्सा बने।

Karuppu Director RJ Balaji Meets CM Vijay Thanks Him For Everything Shares Pictures With Chief Minister
करुप्पु - फोटो : एक्स
बॉक्स ऑफिस पर हिट रही ‘करुप्पु’
आरजे बालाजी द्वारा निर्देशित ‘करुप्पु’ में सूर्या के साथ तृषा कृष्णन प्रमुख भूमिका में नजर आई हैं। यह फिल्म वेट्टाई करप्पू की कहानी है, जो एक संरक्षक देवता हैं और भ्रष्टाचार और अन्याय से लड़ने के लिए वकील का रूप धारण करते हैं।

सूर्या और तृषा कृष्णन के अलावा, फिल्म में आरजे बालाजी, इंद्रन्स, अनाघा माया रवि और नट्टी सुब्रमण्यम भी हैं। फिल्म सफल रही है और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म दुनियाभर में 300 करोड़ रुपए से भी ऊपर की कमाई कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed