‘हमारे परिवार के लिए यादगार दिन’, खुशबू सुंदर ने सीएम विजय से की मुलाकात; बेटी की शादी में किया आमंत्रित
Khushbu Sundar Meets CM Vijay: अभिनेत्री व नेता खुशबू सुंदर ने सीएम विजय से मुलाकात कर उन्हें अपनी बेटी की शादी में आमंत्रित किया है। जानिए विजय को लेकर खुशबू ने क्या कुछ कहा…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री और नेता खुशबू सुंदर इन दिनों अपनी बेटी की शादी के कार्ड बांट रही हैं। इसी क्रम में बीते दिनों खुशबू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलकर उन्हें निमंत्रण पत्र दिया। अब खुशबू सुदंर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय को आमंत्रित करने के लिए उनके घर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद विजय ने हमेशा की तरह गर्मजोशी से उनका स्वागत करने के लिए समय निकाला।
खुशबू ने साझा की तस्वीरें
खुशबू सुंदर ने सीएम विजय से मुलाकात और उन्हें आमंत्रण पत्र देते हुए तस्वीरें अपने एक्स अकाउंट पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में खुशबू अपने पति व फिल्म निर्माता-अभिनेता सुंदर सी, बेटियां अवंतिका, आनंदिता और होने वाले दामाद श्रवण श्रीनिवासन के साथ विजय के साथ नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस ने पूरे परिवार के साथ पहुंचकर विजय को शादी में आमंत्रित किया। इन तस्वीरों को साझा करते हुए खुशबू ने एक्स पर पर लिखा, ‘हमारे परिवार के लिए यह वास्तव में एक विशेष और यादगार दिन था, क्योंकि हम अपने भाई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से उनके आवास पर मिले और उन्हें हमारी बेटी की शादी में श्रवण श्रीनिवासन के साथ शामिल होने का निमंत्रण दिया।’
खुशबू ने विजय की अपने और सुंदर के साथ तस्वीरें भी पोस्ट कीं। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘उन्हें देखकर हमारा दिल हमेशा गर्व और खुशी से भर जाता है। बच्चे बेहद खुश थे और उनसे नजरें नहीं हटा पा रहे थे।
अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद उन्होंने हमारा उसी गर्मजोशी, प्यार और मुस्कुराहट के साथ स्वागत किया, जिसे हम हमेशा से देखते आए हैं। मेरे भाई आपके कीमती समय, प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। इसका महत्व शब्दों से परे है।
A truly special and memorable day for our family as we met my dearest brother, our Hon'ble Chief Minister of Tamil Nadu, Shri @actorvijay avl, at his residence and extended the invitation for our daughter’s wedding with Shri Shravan Sreenivasan.
— KhushbuSundar (@khushsundar) June 3, 2026
Seeing him always fills our hearts… pic.twitter.com/BJYeg6Vjer
एक्ट्रेस खुशबू ने आखिरी बार 'सुबेदार' में अभिनय किया था, जबकि विजय की 'जना नायकन' अभी भी सीबीएफसी की मंजूरी का इंतजार कर रही है।