सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Makers Shares Ram Charan New Look Peddi Pehelwan And Glimpse From Peddi On His Birthday

जन्मदिन पर ‘पेद्दी’ से राम चरण का नया लुक आया सामने, कुश्ती में हाथ आजमाते इस अंदाज में दिखे ‘पेद्दी पहलवान’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 27 Mar 2026 11:43 AM IST
विज्ञापन
सार

Ram Charan New Look From Peddi: जन्मदिन के मौके पर राम चरण के फैंस को तोहफा मिला है। ‘पेद्दी’ के मेकर्स ने फिल्म से राम चरण का नया लुक जारी किया है। जानिए किस अंदाज में दिखे राम चरण…

Makers Shares Ram Charan New Look Peddi Pehelwan And Glimpse From Peddi On His Birthday
राम चरण पेद्दी - फोटो : एक्स@BuchiBabuSana
विज्ञापन

विस्तार

साउथ स्टार राम चरण के जन्मदिन के मौके पर ‘पेद्दी’ के मेकर्स ने फिल्म से राम चरण का नया लुक और पहली झलक साझा की है। मेकर्स की ओर से साझा की गई इस झलक में राम चरण पेद्दी पहलवान के किरदार में नजर आ रहे हैं। अखाड़े में कुश्ती में हाथ आजमाते राम चरण का ये लुक और पहली झलक जमकर सुर्खियां बटोर रही है।

Trending Videos

इस अंदाज में दिखे राम चरण
मेकर्स ने राम चरण का जो नया पोस्टर साझा किया है, उसमें एक्टर एक पहलवान के तौर पर नजर आ रहे हैं। पोस्टर में राम चरण लंघोट में अखाड़े में बैठे हुए हैं। वो एक भारी सी गदा को पकड़े हुए उस पर अपना सिर टिकाए हुए हैं। पोस्टर में राम चरण बड़े बालों में सिर पर चोटी बांधे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 



उनकी जबरदस्त बॉडी फिल्म के लिए की गई उनकी मेहनत को दर्शाती है। इस पोस्टर को साझा करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ‘उसका दृढ़ संकल्प। उसका खेल। उसका गौरव। पेद्दी पहलवान उर्फ राम चरण को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।’

 

Makers Shares Ram Charan New Look Peddi Pehelwan And Glimpse From Peddi On His Birthday
पेद्दी में राम चरण - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
पेद्दी पहलवान ने अखाड़े में दिखाई ताकत
इसके साथ ही मेकर्स ने पेद्दी पहलवान की एक झलक भी साझा की है। इसमें राम चरण को अखाड़े में कुश्ती में हाथ आजमाते दिखाया गया है। छोटी सी वीडियो में राम चरण की गजब बॉडी नजर आती है। हाथ में मोगरी लिए राम चरण जमकर कसरत करते दिखते हैं और फिर वो अंत में भारी सी गदा लिए भी कसरत करते नजर आते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)




इस वीडियो की शुरुआत में एक वॉइस ओवर कहता है, ‘कुश्ती मतलब बल्ला पकड़कर गेंद का सामना करना नहीं, जान हथेली में लेकर मौत से लड़ना है।’ इसके बाद राम चरण कई पहलवानों को कुश्ती में पटखनी देते नजर आते हैं। 

फैंस में बढ़ी उत्सुकता
फिल्म की इस नई झलक ने फैंस में और भी उत्सुकता पैदा कर दी है। क्योंकि इससे पहले मेकर्स ने फिल्म की जो पहली झलक साझा की थी, उसमें राम चरण हाथ में बल्ला लिए क्रिकेट खेलते नजर आते हैं। जबकि इस बार वो कुश्ती करते दिख रहे हैं। ऐसे में अब फैंस राम चरण को इस फिल्म में अलग-अलग खेल खेलते देखने के लिए उत्साहित हैं।

Makers Shares Ram Charan New Look Peddi Pehelwan And Glimpse From Peddi On His Birthday
पेद्दी में राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
30 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म
बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित ‘पेद्दी’ में राम चरम के साथ जाह्नवी कपूर मुख्य अभिनेत्री के रूप में हैं। जबकि फिल्म में उनके साथ शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने दिया है। ‘पेद्दी’ 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed