सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Malaysian Police Ban Political Activities At Thalapathy Vijay Starrer Jana Nayagan Audio Launch Event

विजय की ‘जन नायकन’ के ऑडियो लॉन्च इवेंट में मलेशियाई पुलिस ने लगाई पाबंदियां, समारोह में नहीं कर सकेंगे ये काम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 26 Dec 2025 11:40 AM IST
सार

Jana Nayagan Audio Launch Event: तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसा ही इंतजार उनकी आगामी फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर हो रहा है। अब ‘जन नायकन’ के ऑडियो लॉन्च से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। हालांकि, मलेशिया में होने वाले इस इवेंट में पुलिस ने कई पाबंदियां लगाई हैं। जानिए किन चीजों पर पुलिस ने लगाया सख्त प्रतिबंध…

विज्ञापन
Malaysian Police Ban Political Activities At Thalapathy Vijay Starrer Jana Nayagan Audio Launch Event
जन नायकन ऑडियो लॉन्च इवेंट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

अभिनेता से राजनेता बने तमिल सुपरस्टार थलापति विजय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर चर्चाओं में हैं। हालांकि, हिंदी में इस फिल्म को ‘जन नेता’ के नाम से रिलीज किया जाएगा। शनिवार यानी 27 दिसंबर को फिल्म का ऑडियो लॉन्च इवेंट होना है। बड़े पैमाने पर होने वाला यह इवेंट मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट में अभिनेता विजय समेत फिल्म की पूरी कास्ट के मौजूद रहने की संभावना है। अब इस इवेंट से पहले मलेशियाई पुलिस ने कुछ कड़ी पाबंदियां लगाई हैं। जानिए किन बातों पर पुलिस ने लगाया प्रतिबंध…

Trending Videos

राजनीतिक गतिविधियों पर पूरा प्रतिबंध
‘जन नायकन’ के भव्य ऑडियो लॉन्च इवेंट से पहले मलेशियाई पुलिस ने कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की राजनीतिक गतिविधि पर प्रतिबंध लगा दिया है। मलेशियाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉयल मलेशिया पुलिस ने ‘जन नायकन’ केल कार्यक्रम में राजनीति पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसके तहत इवेंट के दौरान राजनीतिक भाषणों या राजनीतिक प्रतीक का कोई इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। चेरास जिला पुलिस प्रमुख सहायक आयुक्त ऐदिल बोलहसन ने कहा कि अनुमति केवल एक एंटरटेनमेंट इवेंट के लिए दी गई है। इसका उपयोग किसी भी प्रकार के राजनीतिक संदेश के लिए नहीं किया जाना चाहिए। यह प्रतिबंध राजनीतिक अभिव्यक्ति के सभी रूपों पर लागू होता है, जिसमें भाषण, प्रतीक, बैनर, सामग्री, आंदोलन, काफिले और संगीत कार्यक्रम स्थल या उसके आसपास के क्षेत्रों में राजनीतिक संदेशों का सीधा प्रसारण शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारी संख्या में फैंस के पहुंचने की उम्मीद
देश में ‘जन नायकन’ के डिस्ट्रीब्यूटर्स की ओर से इन प्रतिबंधों के पालन करने की बात कही गई। कार्यक्रम दिए गए नियमों का पालन करेगा और यह पूरी तरह से एक मनोरंजन से भरपूर इवेंट रहेगा। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी है, क्योंकि इवेंट और ऑडियो लॉन्च में 90,000 फैंस के शामिल होने की उम्मीद है।


यह खबर भी पढ़ेंः पत्नी आकांक्षा के बचाव में आए गौरव खन्ना, वायरल डांस वीडियो पर दी सफाई; बोले- ‘ट्रोलिंग से फर्क नहीं पड़ता’

विजय की 69वीं फिल्म है ‘जन नायकन’
एच विनोथ द्वारा निर्देशित 'जन नायकन' थलापति विजय की 69वीं फिल्म है। यह फिल्म पोंगल के अवसर पर 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। यह विजय की राजनीति में प्रवेश करने से पहले उनकी आखिरी फिल्म बताई जा रही है। इस फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और मामिता बैजू भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह बना हुआ है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed