{"_id":"6ad5f063297a98af520520af","slug":"mamitha-baiju-thanks-director-girish-ad-for-trusting-her-in-bethlehem-kudumba-unit-2026-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ममिता बैजू: हाइएस्ट ग्रॉसिंग मलयालम फिल्म बनी 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट', एक्ट्रेस ने की डायरेक्टर की तारीफ","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
ममिता बैजू: हाइएस्ट ग्रॉसिंग मलयालम फिल्म बनी 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट', एक्ट्रेस ने की डायरेक्टर की तारीफ
Mon, 19 Oct 2026 03:57 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Mon, 19 Oct 2026 03:57 PM IST
सार
Bethlehem Kudumba Unit: मलयालम अभिनेत्री ममिता बैजू इन दिनों अपनी फिल्म 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' की सफलता को लेकर चर्चा में हैं। अब ममिता ने फिल्म के निर्देशक गिरीश एडी का शुक्रिया अदा किया है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
फिल्म बेथलेहम कुडुंबा यूनिट
- फोटो : इंस्टाग्राम @mamitha_baiju
विस्तार
'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' में निविन पॉली भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। यह फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई है। ओटीटी पर रिलीज होने के बाद भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब ममिता बैजू ने फिल्म की सफलता पर खुशी जाहिर की है।
ममिता बैजू ने गिरीश एडी को कहा शुक्रिया
रविवार को केरल में फिल्म की सफलता का जश्न मनाया गया। इस दौरान ममिता ने बताया कि 'सुपर शरण्या' की शूटिंग खत्म होने के तुरंत बाद गिरीश ने उन्हें 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' की कहानी सुनाई थी। उस समय 'सुपर शरण्या' रिलीज भी नहीं हुई थी। ममिता ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि गिरीश उन पर इतना भरोसा करेंगे।
ममिता ने कहा, 'सुपर शरण्या की शूटिंग अभी खत्म ही हुई थी और फिल्म रिलीज भी नहीं हुई थी। उसी समय गिरीश चेट्टन ने मुझे 'बेथलेहम' की कहानी सुनाई थी। उन्होंने तभी कहा था कि अगर मैं यह किरदार निभाऊं, तो अच्छा रहेगा। आज भी मुझे नहीं पता कि गिरीश चेट्टन ने मुझसे ऐसा क्यों कहा या उन्हें मुझ पर भरोसा कैसे हुआ।'

Trending Videos
फिल्म बेथलेहम कुडुंबा यूनिट
- फोटो : इंस्टाग्राम @mamitha_baiju
ममिता को नहीं था खुदपर यकीन
उन्होंने आगे कहा, 'आज जब मैं 'बेथलेहम' की सफलता के जश्न में यहां खड़ी हूं, तो मेरे पास गिरीश चेट्टन को शुक्रिया कहने के अलावा कुछ नहीं है। जब कोई ऐसे इंसान पर भरोसा करता है, जो खुद को कुछ भी नहीं समझता, तो उस भरोसे की एक अलग ही अहमियत होती है। मेरे लिए गिरीश चेट्टन का भरोसा भी ऐसा ही है।'

ममिता ने आगे कहा कि चाहे 'प्रेमलु' हो या 'बेथलेहम', गिरीश ने हमेशा उन पर भरोसा किया। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा भी था, जब उन्हें खुद नहीं लगता था कि वह किसी फिल्म में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभा सकती हैं। लेकिन निर्देशक को उनकी काबिलियत पर भरोसा था। इसके लिए वह उनकी बहुत आभारी हैं।#MamithaBaiju says Girish AD approached her with the script of #BethlehemKudumbaUnit even before the release of her first tamil film https://t.co/Ek6cB2YucX
— Balaji (@RDBalaji) October 19, 2026
फिल्म बेथलेहम कुडुंबा यूनिट
- फोटो : इंस्टाग्राम @mamitha_baiju
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें- नेहा सिंह राठौर: गायिका के खिलाफ भ्रामक समाचार मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जानिए क्या कहा?
- गिरीश एडी के निर्देशन में बनी 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
- फिल्म को शुरुआत से ही दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला।
- लोगों की तारीफ और पॉजिटिव रिव्यू के कारण फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती रही।
- फिल्म ने दुनियाभर में 325 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया और अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई।
- फिलहाल यह फिल्म जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।
ये भी पढ़ें- नेहा सिंह राठौर: गायिका के खिलाफ भ्रामक समाचार मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जानिए क्या कहा?