फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   mammootty become happy after getting National film Awards 2026 write post

National Awards 2026: 'काम सौंपने के लिए शुक्रिया', चौथी बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर भावुक हुए ममूटी

Sat, 18 Jul 2026 11:32 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 18 Jul 2026 11:32 PM IST
सार

Mammootty: ममूटी को चौथी बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया है। इससे वह काफी खुश हैं। उन्होंने इस पुरस्कार पर फिल्म की टीम का हक बताया है।

विज्ञापन
mammootty become happy after getting National film Awards 2026 write post
ममूटी - फोटो : एक्स

विस्तार

मलयालम सिनेमा के दिग्गज कलाकार ममूटी को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार दिया गया है। अभिनेता को उनकी फिल्म 'ब्रमायुगम' के लिए पुरस्कार मिला। यह चौथी बार है जब अभिनेता को यह पुरस्कार मिला है। पुरस्कार मिलने के बाद अभिनेता ने एक्स पर एक पोस्ट लिखी है।
विज्ञापन


ममूटी की पोस्ट में क्या है?
ममूटी ने फिल्म 'ब्रमायुगम' से एक तस्वीर शेयर करते हुए एक्स पर लिखा 'धनुषक्राजा, वैकोम विजयालक्ष्मी, शहनाद जलाल और राजकुमार केपी को हार्दिक बधाई। टीम फेमिनिची फातिमा, टीम भद्र काली नाटकम मशहूर राष्ट्रीय पुरस्कारों के सभी विजेता हैं। आप लोग इसके हकदार हैं। मुझे कोडुमोन पॉटी का काम सौंपने के लिए टीम 'ब्रमायुगम' और राहुल सदाशिवन को धन्यवाद।'
विज्ञापन

mammootty become happy after getting National film Awards 2026 write post
ममूटी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में किया जबरदस्त रोल
मलयालम सिनेमा के दिग्गज ममूटी ने राहुल सदासिवन की डायरेक्ट की हुई ब्लैक-एंड-व्हाइट साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म में कोडुमोन पोट्टी का रोल किया था।

mammootty become happy after getting National film Awards 2026 write post
ममूटी - फोटो : एक्स
पहले मिले तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
इससे पहले ममूटी को तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है। उन्हें मथिलुकल और ओरु वडक्कन वीरगाथा (1989), पोंथन माडा और विधेयन (1993), और डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर (1998) के लिए यह सम्मान मिला था। अभिनेता को कई दूसरे अवॉर्ड्स से भी नवाजा जा चुका है। 

ममूटी को मिला पद्म भूषण
ममूटी को 2026 में भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक अवॉर्ड पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed