सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Nag Ashwin Praises Dacoit Fame Actress Mrunal Thakur Compared To Madhubala Urges Her To Pick Better Films

नाग अश्विन ने मधुबाला से की मृणाल ठाकुर की तुलना, बोले- ‘आप कमाल हैं’; फिल्मों के चयन को लेकर दी ये सलाह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 13 Apr 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Nag Ashwin Praises Mrunal Thakur: ‘डकैत’ के रिलीज होने के बाद हर कोई मृणाल ठाकुर की जमकर तारीफ कर रहा है। अब नाग अश्विन ने भी मृणाल की सराहना की है। साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस को एक खास सलाह भी दी है। जानिए उन्होंने मृणाल को लेकर क्या कुछ कहा…

Nag Ashwin Praises Dacoit Fame Actress Mrunal Thakur Compared To Madhubala Urges Her To Pick Better Films
नाग अश्विन और मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

हालिया रिलीज फिल्म ‘डकैत’ को दर्शकों और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। लेकिन फिल्म में मृणाल ठाकुर की जमकर तारीफ हो रही है। अब ‘कल्कि 2898 एडी’ के निर्देशक नाग अश्विन ने भी मृणाल ठाकुर की तारीफ की है। साथ ही आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर उन्हें एक खास सलाह भी दी है। 

Trending Videos

मृणाल के काम को लेकर सतर्क रहते हैं नाग अश्विन
फिल्म की सराहना करने के बाद अपने भाषण में नाग अश्विन ने मृणाल को लेकर कहा कि मुझे लगता है कि आप कमाल की हैं। मैं आमतौर पर आपके द्वारा चुने गए प्रोजेक्ट्स को लेकर बहुत सतर्क रहता हूं। जब भी आप कुछ ऐसा करती हैं जो अच्छा नहीं होता, तो मैं सोचता हूं कि वह ऐसा क्यों कर रही हैं? वह इससे कहीं बेहतर काम करने की हकदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


जब भी कोई ऐसा किरदार होता है, जिसमें गहराई, दुख या दर्द होता है, तो मुझे लगता है कि आप मधुबाला और स्मिता पाटिल के दौर की हैं, ऐसी अभिनेत्रियां बहुत कम हैं। इसलिए कृपया कुछ भी उल्टा-सीधा न करें और अच्छा काम करें। प्रशंसा सुनकर मृणाल भावुक हो गईं।

Nag Ashwin Praises Dacoit Fame Actress Mrunal Thakur Compared To Madhubala Urges Her To Pick Better Films
डकैत - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसी है ‘डकैत’ की कहानी
शेनेल देव द्वारा निर्देशित ‘डकैत’ एक एक्शन लव स्टोरी फिल्म है। मृणाल ठाकुर के अलावा फिल्म में आदिवी शेष और अनुराग कश्यप भी प्रमुख भूमिका में हैं। जबकि प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी, सुनील और जन मैरी खान भी सहायक भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म की कहानी कैदी हरिदास ‘हरि’ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पूर्व प्रेमिका सरस्वती से बदला लेना चाहता है, क्योंकि उसके धोखे के कारण उसे जेल जाना पड़ता है।

Nag Ashwin Praises Dacoit Fame Actress Mrunal Thakur Compared To Madhubala Urges Her To Pick Better Films
है जवानी तो इश्क होना है - फोटो : इंस्टाग्राम
वरुण धवन के साथ इस फिल्म में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर
वर्कफ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर अब वरुण धवन के साथ 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आएंगी। डेविड धवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पूजा हेगड़े, मौनी रॉय, रोहित सराफ और चंकी पांडे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed