सब्सक्राइब करें

Box Office: साउथ और हॉलीवुड फिल्मों पर भारी पड़ी 'धुरंधर 2', जानें 'डकैत' और 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Tue, 14 Apr 2026 07:48 AM IST
सार

Box Office Collection: इन दिनों सिनेमाघरों में बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड की फिल्में लगी हैं। आइए जानते हैं कौन सी इंडस्ट्री की फिल्म किस पर भारी पड़ी है।

विज्ञापन
Dacoit dhurandhar 2 and project hail mary total box office collection on monday
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
'धुरंधर 2' के बाद सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुई हैं। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर अब भी 'धुरंधर 2' का जलवा बरकरार है। 26वें दिन फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की है। वहीं 'डकैत' और 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' का वीकएंड के बाद कलेक्शन घटा है। आइए जानते हैं सभी फिल्मों ने सोमवार को कितना कलेक्शन किया है?
Trending Videos
Dacoit dhurandhar 2 and project hail mary total box office collection on monday
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
‘धुरंधर 2’ का टोटल कलेक्शन
19 मार्च को रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर अब भी बनी हुई है। 26वें दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 5.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 674.17 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई 263.65 करोड़ रुपये रही थी। तीसरे हफ्ते में इसने 110.60 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह से फिल्म का टोटल कलेक्शन 1088.62 करोड़ रुपये हो गया है।

Dacoit Movie Review: दमदार दिखे मृणाल और अदिवि शेष, क्लाइमेक्स भी जबरदस्त; फिर कहां चूकी ‘डकैत’? पढ़ें रिव्यू
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dacoit dhurandhar 2 and project hail mary total box office collection on monday
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धुरंधर 2' भारत के साथ-साथ दुनियाभर में अच्छी कमाई कर रही है। वर्ल्डवाइड इसने कुल 1718.62 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म की कमाई अगर ऐसे ही जारी रही तो जल्द ही यह ‘पुष्पा 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी। 'पुष्पा 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1742.10 करोड़ रुपए है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 'बाहुबली 2' और 'दंगल', 'धुरंधर 2' से आगे हैं।
Dacoit dhurandhar 2 and project hail mary total box office collection on monday
फिल्म 'डकैत' - फोटो : X
'डकैत' का कलेक्शन
मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की अदाकारी वाली साउथ की फिल्म 'डकैत' 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने चौथे दिन 2.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसका कुल कलेक्शन 22.50 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म हिंदी और तेलुगु में रिलीज हुई है। इसमें फिल्ममेकर अनुराग कश्यप भी नजर आए हैं। इसकी कमाई पर 'धुरंधर 2' का असर पड़ा है।
विज्ञापन
Dacoit dhurandhar 2 and project hail mary total box office collection on monday
फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' में रयान गोसलिंग - फोटो : एक्स (ट्विटर)
'प्रोजेक्ट हेल मेरी' की कमाई
26 मार्च को भारत में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' ने सोमवार को 1.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रविवार को फिल्म ने 3.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते में इसने 20.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। पहले हफ्ते में फिल्म ने 24.70 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 56.12 करोड़ रुपये हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed