Viral Video: 'वृषकर्मा' के इवेंट में कुर्सी से गिरे नागा चैतन्य, यूजर्स ने सामंथा से जोड़कर किए कमेंट
Naga Chaitanya Viral Video: नागा चैतन्य एक इवेंट में कुर्सी से गिर गए हैं। इसका वीडियो वायरल है। कई यूजर्स ने इस मामले को सामंथा रुथ प्रभु से जोड़ा है।
विस्तार
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि इवेंट में, प्रेस मीट शुरू होने से पहले नागा चैतन्य अपनी कुर्सी के पास आए। पहले वह कुर्सी पर बैठे। इसके बाद कुर्सी समेत पीछे की तरफ पलट गए और जमीन पर गिर गए। जैसे ही अभिनेता कुर्सी से गिरे, उनकी मदद के लिए कई लोग आगे बढ़े। हालांकि वह बिना किसी की मदद के उठ गए। उन्होंने मुस्कुराते हुए इस घटना को नजर अंदाज करने की कोशिश की। इसके बाद इवेंट शुरू हुआ।
Naga Chaitanya doesn't loses his cool! ❤️#NagaChaitanya #Vrushakarma
— Cine World Entertainment 🌍 (@CineWorldEnt) March 5, 2026
pic.twitter.com/tEyZrCiNpn
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर कई जूयर्स ने कमेंट किए हैं। कई यूजर्स ने इस घटना को सामंथा रुथ प्रभु से जोड़ा है। एक यूजर ने लिख है 'सामंथा को छोड़ने का नतीजा है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'सामंथा की आत्मा।' तीसरे यूजर ने लिखा 'सामंथा कोने में रो रही है।' एक और यूजर ने लिखा 'बेचारा शायद सामंथा के बारे में सोच रहा था।'
आपको बता दें कि नागा चैतन्य ने कई वर्षों तक सामंथा रुथ प्रभु को डेट करने के बाद साल 2017 में उनसे शादी की थी। हालांकि चार वर्षों के बाद 2021 में उनका तलाक हो गया।
UK 07 Rider: अनुराग डोभाल ने परिवार पर लगाए संगीन आरोप, कही ऐसी बातें कि वायरल हो गया वीडियो
गुरुवार को नागा चैतन्य की अपकमिंग फिल्म 'वृषकर्मा' की पहली झलक सामने आई। इसके निर्देशक कार्तिक वर्मा दंडू हैं। इसकी झलक में पौराणिक कहानियां, सुपरनैचुरल हॉरर और एक्शन का मिश्रण है। इस फिल्म को बीवीएसएन प्रसाद ने बनाया है और सुकुमार ने पटकथा लिखी है। इसमें ब्रह्माजी, जरीना वहाब और जयराम जैसे कलाकार भी हैं।
कमेंट
कमेंट X