सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Pawan Kalyan's Ustaad Bhagat Singh moves to March 19 will clash with Dhurandhar 2 after Toxic shifts to June

'टॉक्सिक' के बाद बदली 'उस्ताद भगत सिंह' की रिलीज डेट, मेकर्स ने जारी किया पोस्टर; इस फिल्म के साथ होगा क्लैश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 05 Mar 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Ustaad Bhagat Singh New Release Date: पवन कल्याण के फैंस के लिए खुशखबरी है। पवन की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' अब अपनी तय तारीख से पहले रिलीज हो रही है। जानें नई रिलीज डेट?

Pawan Kalyan's Ustaad Bhagat Singh moves to March 19 will clash with Dhurandhar 2 after Toxic shifts to June
उस्ताद भगत सिंह - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

गीतू मोहनदास और यश की 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' के मेकर्स की नई रिलीज डेट अनाउंसमेंट के ठीक एक दिन बाद 'उस्ताद भगत सिंह' के मेकर्स ने नई रिलीज डेट अनाउंस की है। जानिए कब रिलीज होगी पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह'?

Trending Videos

कब रिलीज होगी 'उस्ताद भगत सिंह'
फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' के निर्माताओं ने आज फिल्म का एक धांसू पोस्टर जारी किया। इस पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, 'उस्ताद इस उगादी में धमाल मचाएंगे। हमारा उस्ताद बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सेलिब्रेशन के लिए एक हफ्ता पहले आ रहा है। #UstaadBhagatSingh 19 मार्च, 2026 को दुनिया भर में ग्रैंड रिलीज होगी।' पवन के साथ इस फिल्म में श्रीलीला और राशि खन्ना भी अहम रोल में हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

'धुरंधर 2' और 'उस्ताद भगत सिंह' में होगा क्लैश
'उस्ताद भगत सिंह' अब 19 मार्च को रिलीज होगी। इसी तारीख को रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' भी रिलीज हो रही है। इन दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होगा। आदित्य धर की 'धुरंधर 2' को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं। वहीं पवन कल्याण के फैंस भी उनकी फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' को लेकर काफी उत्साहित हैं।

कब रिलीज होगी 'टॉक्सिक'
गीतू मोहनदास और यश की 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म की रिलीज डेट US-इजराइल-ईरान लड़ाई की वजह से पोस्टपोन कर दी गई है। अब 'टॉक्सिक' 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Ind vs Eng: सेमीफाइनल में भारत का सपोर्ट करने पहुंचे सेलेब्स, रणबीर-आलिया समेत वानखेड़े में नजर आए ये कलाकार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed