सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   naga chaitanya fall from chair video goes viral users connect to samantha ruth prabhu

Viral Video: 'वृषकर्मा' के इवेंट में कुर्सी से गिरे नागा चैतन्य, यूजर्स ने सामंथा से जोड़कर किए कमेंट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Fri, 06 Mar 2026 08:20 AM IST
विज्ञापन
सार

Naga Chaitanya Viral Video: नागा चैतन्य एक इवेंट में कुर्सी से गिर गए हैं। इसका वीडियो वायरल है। कई यूजर्स ने इस मामले को सामंथा रुथ प्रभु से जोड़ा है।

naga chaitanya fall from chair video goes viral users connect to samantha ruth prabhu
नागा चैतन्य, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

साउथ के मशहूर अभिनेता नागा चैतन्य अपनी अपकमिंग फिल्म 'वृषकर्मा' को लेकर सुर्खियों में हैं। गुरुवार को उनकी इसी फिल्म का प्रमोशनल इवेंट था। प्रेस से बातचीत से पहले फिल्म के अभिनेता के साथ एक छोटा हादसा हो गया। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
Trending Videos

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by tahirJasus 007 (@tahirjasus2)


वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि इवेंट में, प्रेस मीट शुरू होने से पहले नागा चैतन्य अपनी कुर्सी के पास आए। पहले वह कुर्सी पर बैठे। इसके बाद कुर्सी समेत पीछे की तरफ पलट गए और जमीन पर गिर गए। जैसे ही अभिनेता कुर्सी से गिरे, उनकी मदद के लिए कई लोग आगे बढ़े। हालांकि वह बिना किसी की मदद के उठ गए। उन्होंने मुस्कुराते हुए इस घटना को नजर अंदाज करने की कोशिश की। इसके बाद इवेंट शुरू हुआ।
 

यूजर्स ने हादसे को सामंथा से जोड़ा
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर कई जूयर्स ने कमेंट किए हैं। कई यूजर्स ने इस घटना को सामंथा रुथ प्रभु से जोड़ा है। एक यूजर ने लिख है 'सामंथा को छोड़ने का नतीजा है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'सामंथा की आत्मा।' तीसरे यूजर ने लिखा 'सामंथा कोने में रो रही है।' एक और यूजर ने लिखा 'बेचारा शायद सामंथा के बारे में सोच रहा था।'




नागा चैतन्य ने कब की शादी?
आपको बता दें कि नागा चैतन्य ने कई वर्षों तक सामंथा रुथ प्रभु को डेट करने के बाद साल 2017 में उनसे शादी की थी। हालांकि चार वर्षों के बाद 2021 में उनका तलाक हो गया।

UK 07 Rider: अनुराग डोभाल ने परिवार पर लगाए संगीन आरोप, कही ऐसी बातें कि वायरल हो गया वीडियो

सामने आई पहली झलक
गुरुवार को नागा चैतन्य की अपकमिंग फिल्म 'वृषकर्मा' की पहली झलक सामने आई। इसके निर्देशक कार्तिक वर्मा दंडू हैं। इसकी झलक में पौराणिक कहानियां, सुपरनैचुरल हॉरर और एक्शन का मिश्रण है। इस फिल्म को बीवीएसएन प्रसाद ने बनाया है और सुकुमार ने पटकथा लिखी है। इसमें ब्रह्माजी, जरीना वहाब और जयराम जैसे कलाकार भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed