Nayanthara: नयनतारा ने बॉडी शेमिंग को लेकर तोड़ी चुप्पी, दिया करारा जवाब, बोलीं- मैंने बिल्कुल वही पहना था…
लेडी सुपरस्टार नयनतारा ने अपने करियर में एक लंबा सफर तय किया है। उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई नेटफ्लिक्स डॉक्यूसीरीज 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल' में अपने सफर में आए उतार-चढ़ाव के बारे में बातचीत की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गजनी के दौरान नयनतारा को किया गया था ट्रोल
नयनतारा ने 2005 में एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म 'गजनी' की शूटिंग के दौरान की बात को लेकर खुलासा किया। तमिल फिल्म गजनी में नयनतारा के अलावा सूर्या और असिन ने भी अभिनय किया था। नयनतारा ने कहा, " उनके करियर की सबसे खराब फिल्म गजनी थी।" वीडियो क्लिप में नयनतारा को लेकर कई खबरे दिखाई गईं, जिसमें उन्हें मोटापे के लिए शर्मिंदा किया गया और उन्हें 'अधिक वजन वाला' कहा गया। अभिनेत्री ने कहा कि वह भद्दे कमेंट्स देखती थीं और बहुत प्रभावित होती थीं। ऐसे दिन थे जब मैं सभी कमेंट्स देखती थी और लोग कहते थे 'वह अभिनय क्यों कर रही है? वह फिल्म में क्यों है? वह इतनी मोटी है।''
विज्ञापन विज्ञापन
नयनतारा का करारा जवाब
नयनतारा ने कहा, "आप किसी कलाकार के बारे में बॉडी शेमिंग को लेकर ऐसी बातें नहीं कह सकते। आप फिल्म में प्रदर्शन के हिस्से के बारे में बात कर सकते हैं। हो सकता है, मैं अच्छी नहीं थी, लेकिन मैं बिल्कुल वही कर रही थी, जो मेरे निर्देशक ने मुझे करने के लिए कहा था और मैंने बिल्कुल वही पहना, जो उन्होंने मुझे पहनने के लिए कहा था। मैं एक नई कलाकार थी इसलिए मुझे इसमें कुछ कहने का मौका नहीं मिला।"
जब नयनतारा ने पहनी थी बिकनी
गजनी के बाद नयनतारा ने विष्णुवर्धन की 2007 की फिल्म बिल्ला में अपनी बिकनी पहने उपस्थिति के बारे में बात की। नयनतारा ने बताया, "पूरा ड्रामा बिकनी सीन के बारे में था, जो सभी के लिए एक मुद्दा था। लेकिन मैंने सोचा..इस तरह से सब कुछ बदल जाता है। मैंने ऐसा इसलिए नहीं किया क्योंकि मैं कोई बात साबित करना चाहती थी। यह जरूरी था, इसलिए मैंने इसे किया। और मुझे लगता है कि यह मेरे लिए कारगर रहा।"
Naga Chaitanya Sobhita: शादी से पहले नागा चैतन्य-सोभिता धुलिपाला की नई तस्वीरें वायरल, फैंस ने दी प्रतिक्रिया