फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Prabhas Facebook Page got Hacked hackers shared unlucky human viral post read here to know details

Prabhas: प्रभास का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, हैकर ने अभिनेता के पेज से शेयर किए वायरल वीडियोज

Fri, 28 Jul 2023 11:37 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Fri, 28 Jul 2023 11:37 AM IST
सार

साउथ सुपरस्टार प्रभास की सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि 27 जुलाई की रात को एक्टर का फेसबुक पेज हैक कर लिया गया था। 

विज्ञापन
Prabhas Facebook Page got Hacked hackers shared unlucky human viral post read here to know details
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपरस्टार प्रभास हाल ही में फिल्म हुई फिल्म 'आदिपुरुष' में नजर आए थे। अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने वाले प्रभास  की सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है। एक्टर सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते है। वह केवल अपकमिंग फिल्मों के बारे में अपडेट शेयर करने के लिए ही अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं। प्रभास उन स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं, जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी अलग रखते हैं। वहीं, एक बड़ी खबर सामने आई है कि 27 जुलाई की रात को एक्टर का फेसबुक पेज हैक कर लिया गया था। 

विज्ञापन

Prabhas Facebook Page got Hacked hackers shared unlucky human viral post read here to know details
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

फेसबुक पेज हैक करने के बाद हैकर्स ने दो वायरल वीडियो 'अनलकी ह्यूमन' और 'बॉल फेल्स अराउंड द वर्ल्ड' टाइटल के साथ शेयर किए थे, जिसके बाद  प्रभास ने अपने फैंस को इस बाद की जानकारी दी कि उनके पेज के साथ 'कॉम्प्रोमाइज्ड' किया गया है। अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, "सभी को नमस्कार, मेरे फेसबुक पेज के साथ 'कॉम्प्रोमाइज्ड' हो गया है। मेरी टीम इसे सुलझा रही है।"




विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhas Facebook Page got Hacked hackers shared unlucky human viral post read here to know details
प्रभास - फोटो : social media

बता दें कि उनके फैंस को कुछ गड़बड़ी का शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने तुरंत इस मामले को एक्टर की सोशल मीडिया टीम के सामने रखा। हैकिंग के बारे में जानकर प्रभास की टीम हरकत में आई और एक्शन लेते हुए ऑफिशियल अकाउंट को रिट्रिव कर लिया। उनके फेसबुक पेज पर 24 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। गौरलतब है कि प्रभास केवल साउथ के जाने-माने फिल्म मेकर एसएस राजामौली को फॉलो करते हैं।

RARKPK Review: इफरात की अमीरी के चौंधिया देने वाले मुलम्मे में लिपटे दर्जनभर संदेश, अब यही बॉलीवुड है..

 

विज्ञापन

Prabhas Facebook Page got Hacked hackers shared unlucky human viral post read here to know details
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास एक्शन-थ्रिलर सालार पार्ट 1: सीजफायर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। श्रुति हासन और पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनीत यह एक्शन फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Vedang Raina: सुहाना के बाद 'द आर्चीज' के इस सितारे ने साइन की दूसरी फिल्म, आलिया के साथ साझा करेंगे सक्रीन?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed