{"_id":"6a85785a11c9a8cdfd0ed28d","slug":"prakash-raj-backs-cjp-after-school-campaign-victory-abhijeet-dipke-cheears-2026-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'दिमागी बनो, अंधभक्त नहीं', स्कूल अभियान की जीत पर प्रकाश राज ने सीजेपी का किया समर्थन; दीपके ने मनाया जश्न","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
'दिमागी बनो, अंधभक्त नहीं', स्कूल अभियान की जीत पर प्रकाश राज ने सीजेपी का किया समर्थन; दीपके ने मनाया जश्न
Wed, 19 Aug 2026 03:07 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 19 Aug 2026 03:07 PM IST
सार
Prakash Raj Support CJP: अभिनेता प्रकाश राज ने सीजेपी के एक अभियान का समर्थन किया है। उन्होंने पीएम मोदी की तरफ से इस्तेमाल किए गए 'दिमागी नक्सल' शब्द पर भी तंज कसा है।
विज्ञापन
प्रकाश राज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता प्रकाश राज ने एक बार फिर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) मूवमेंट को अपना समर्थन दिया है। महाराष्ट्र के एक सरकारी स्कूल की हालत को लेकर हुए हालिया विरोध-प्रदर्शन के बाद स्कूल के प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया गया, जिस पर अभिनेता ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
क्यों सस्पेंड हुए प्रिंसिपल?
विज्ञापन
क्यों सस्पेंड हुए प्रिंसिपल?
- सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने मंगलवार को हिंगोली से एक वीडियो शेयर किया।
- लिंबाला के ग्रामीणों के लिए इसे एक बड़ी जीत बताया।
- दीपके के अनुसार, सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल, जो नशे की हालत में काम पर आते थे, उन्हें विरोध-प्रदर्शन के बाद सस्पेंड कर दिया गया।
प्रकाश राज
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है पूरा मामला?
दीपके ने लिखा, 'हिंगोली जिले के लिंबाला गांव वालों के लिए पहली बड़ी जीत। शराबी प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया गया है। मैं यह जीत अब्दुल और उनके पिता को समर्पित करना चाहता हूं। जैसा कि अब्दुल ने कल कहा था- 'अब रुकना नहीं है, स्कूल ठीक करके ही रहेंगे।' वह स्कूल प्रिंसिपल को सस्पेंड कराने के लिए ग्रामीणों के साथ विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए थे।
क्या बोले प्रकाश राज?
प्रकाश राज ने वीडियो शेयर किया और इस घटनाक्रम पर खुशी जताते हुए एक नोट लिखा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से हाल ही में इस्तेमाल किए गए शब्द 'दिमागी नक्सल' पर तंज कसा गया।
अभिनेता ने लिखा 'धन्यवाद कॉकरोचेस। यह सिस्टम से जवाबदेही की मांग करने वाले नागरिकों की ताकत है। दिमागी बनो.. अंधभक्त नहीं (सवाल पूछो, गुलाम मत बनो। अपने दिमाग का इस्तेमाल करो, अंधविश्वास मत करो)।' बस पूछ रहा हूं। स्कूल ठीक करो।'

पीएम मोदी ने कहा 'दिमागी नक्सल'
एक्टर का दिमागी बनो कहना, पीएम मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण में 'दिमागी नक्सल' शब्द के इस्तेमाल के कुछ समय बाद आया। तब से यह वाक्यांश सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और कई मशहूर हस्तियों ने अलग-अलग संदर्भों में इसका इस्तेमाल किया है।

- फोटो : इंस्टाग्राम@joinprakashraj
सीजेपी का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान क्या है?
सीजेपी का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान महाराष्ट्र में अभिजीत दीपके के पैतृक गांव में शुरू किया गया था। यह आंदोलन सरकारी स्कूलों की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करता है और बेहतर सुविधाओं और जवाबदेही की मांग करता है।
दीपके ने पहले सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी के बारे में चिंता जताई थी। हिंगोली में हालिया विरोध प्रदर्शन ने तब ध्यान खींचा जब स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की ग्रामीणों की मांग पर ध्यान दिया गया