Toxic Advance Bookings: जानें कब से शुरू होगी ‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग, मेकर्स ने शेयर किया बड़ा अपडेट
Toxic Advance Bookings: यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जानिए दर्शक फिल्म की एडवांस बुकिंग कब से कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म ‘टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ इन दिनों काफी चर्चा में हैं। फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। अब फिल्म की एडवांस बुकिंग की जानकारी भी सामने आ गई है।
कब से शुरू होगी एडवांस बुकिंग?
- ‘टॉक्सिक’ की रिलीज में अब सिर्फ 8 दिन बाकी हैं।
- फिल्म के मेकर्स ने मंगलवार को इसकी रिलीज का काउंटडाउन शुरू कर दिया है।
- इसी के साथ उन्होंने फिल्म का एक नया पोस्टर भी शेयर किया है, जिसमें यश बेहद इंटेंस अंदाज में नजर आ रहे हैं।
- मेकर्स ने बताया कि गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की एडवांस बुकिंग 21 अगस्त से शुरू होगी।
- नए पोस्टर में यश के पीछे आग जैसा लाल बैकग्राउंड दिखाई दे रहा है।
- एक्टर का इंटेंस लुक फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
'टॉक्सिक' के ट्रेलर में क्या खास?
ट्रेलर के मुताबिक फिल्म की कहानी एक बाप और बेटे की लड़ाई पर आधारित है। ट्रेलर की शुरुआत में एक बेटा अपने बाप से माफी मांगता है और आगे जाकर यही बेटा अपने बाप के खिलाफ खड़ा नजर आता है। अब क्या है दोनों की कहानी यह तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा।
फिल्म 'टॉक्सिक' में यश मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी अभिनेत्रियां भी इसमें नजर आएंगी। यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में यश का एक्शन अंदाज दर्शकों को देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें- क्या पहली बार साथ नजर आएंगे कियारा और सैफ अली खान? कनिका ढिल्लों करेंगी निर्देशन, ऐसी होगी फिल्म की कहानी