फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Prashanth Neel films Salaar KGF Chapter 2 starring prahbas yash part of same universe Hombale Films reaction

Salaar-KGF 2: क्या एक ही यूनिवर्स का हिस्सा हैं सालार-केजीएफ? फैंस ने दोनों फिल्मों में ढूंढ निकालीं समानताएं

Tue, 04 Jul 2023 10:50 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 04 Jul 2023 10:50 AM IST
सार

28 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली 'सालार' की रिलीज से पहले प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स ने घोषणा की थी कि फिल्म का टीजर 6 जुलाई को सुबह 5:12 बजे रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
Prashanth Neel films Salaar KGF Chapter 2 starring prahbas yash part of same universe Hombale Films  reaction
सालार, केजीएफ 2 - फोटो : social media

विस्तार

प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सालार' अपने एलान के बाद से ही बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक रही है। इस मेगा फिल्म को लेकर फैंस इसलिए इतने उत्साहित हैं क्योंकि इसे ब्लॉकबस्टर रही फिल्में 'बाहुबली' और 'केजीएफ' फ्रेंचाइजी के लोग मिलकर बना रहे हैं। जहां प्रभास ने एसएस राजामौली की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी, वहीं प्रशांत नील ने यश-स्टारर केजीएफ और केजीएफ 2 का निर्देशन किया है। हाल ही में 'सालार' के टीजर की रिलीज डेट का एलान हुआ था, जिसके बाद से फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि 'सालार' और 'केजीएफ 2' एक ही यूनिवर्स का हिस्सा हैं। चलिए जानते हैं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस बात का पूरा मामला...

विज्ञापन

Prashanth Neel films Salaar KGF Chapter 2 starring prahbas yash part of same universe Hombale Films  reaction
'सालार' में प्रभास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

28 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली 'सालार' की रिलीज से पहले प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स ने घोषणा की थी कि फिल्म का टीजर 6 जुलाई को सुबह 5:12 बजे रिलीज किया जाएगा। इस एलान के बाद ही फैंस अपना दिमाग दौड़ा रहे हैं कि किसी तरह उन्हें 'केजीएफ 2' और 'सालार' के बीच कोई कनेक्शन मिल जाए और कमाल की बात यह है कि प्रशंसकों को मिल भी गया। दरअसल, फैंस के मुताबिक 5:12 वही समय है, जब 'केजीएफ चैप्टर 2' के क्लाइमेक्स में यश का किरदार रॉकी भाई मर जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Prashanth Neel films Salaar KGF Chapter 2 starring prahbas yash part of same universe Hombale Films  reaction
केजीएफ 2, सालार - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास के एक फैन ने इस कनेक्शन को ट्विटर पर सभी के साथ शेयर किया और लिखा, 'सुबह 5:12 बजे वह समय है जब केजीएफ 2 के क्लाइमेक्स में रॉकी भाई पर हमला होता है और यही सालार के टीजर का समय है। सालार आ रहा है।' फैन का ट्वीट जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने होम्बले फिल्म्स के निर्माता कार्तिक गौड़ा का ध्यान भी अपनी ओर खींचा किया। उन्होंने इसे रीट्वीट किया और लिखा, 'इससे हम सभी के चेहरों पर मुस्कान आ गई।' अब सभी के दिमाग में यही सवाल उठ रहा है, क्या केजीएफ फ्रेंचाइजी और सालार प्रशांत नील द्वारा बनाए गए एक ही यूनिवर्स का हिस्सा हैं? इस बात का पता लगाने के लिए हमें 28 सितंबर तक इंतजार करना होगा।

विज्ञापन

Prashanth Neel films Salaar KGF Chapter 2 starring prahbas yash part of same universe Hombale Films  reaction
सालार में अभिनेता प्रभास - फोटो : social media

अपनी पिछली तीन फिल्मों 'आदिपुरुष', 'साहो' और 'राधे श्याम' की भारी असफलता के बाद प्रभास को बॉक्स ऑफिस पर सफलता की सख्त जरूरत है। ऐसे में सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि प्रभास भी 'सालार' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'सालार' में प्रभास के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Vidya Balan: अपने ही शरीर से बुरी तरह नफरत करने लगीं थीं विद्या बालन, बताया अक्सर कैसे हो जाती थीं बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed