Coolie: निर्माताओं ने शेयर किया कुली से आमिर खान का कूल लुक, दाहा के किरदार से जीतेंगे दिल
Aamir Khan: निर्देशक लोकेश कनगराज की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कुली' से आमिर खान का लुक सामने आ चुका है। इस लुक में आमिर बेहद कूल स्टाइल में नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
आज फिल्म 'कुली' के निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर आमिर खान का दमदार लुक शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। इस नए लुक के साथ निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, 'कुली की दुनिया से आमिर खान को दाहा के रूप में पेश करते हुए। कुली 14 अगस्त से दुनिया भर के आईमैक्स स्क्रीन पर छाने के लिए तैयार है।'
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत फिल्म 'कुली' में नजर आएंगे। कुली एक तमिल भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। कलानिधि मारन की सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में रजनीकांत के साथ अलावा नागार्जुन, उपेंद्र, सौबिन शाहिर, सत्यराज, श्रुति हासन, आमिर खान, रेबा मोनिका जॉन, जूनियर एमजीआर, मोनिशा ब्लेसी और काली वेंकट नजर आएंगे। कुली दुनिया भर में 14 अगस्त 2025 को रिलीज होने वाली है।
इन दिनों आमिर खान अपनी फिल्म "सितारे जमीन पर" को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वह अब जल्द ही लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित फिल्म "कुली" में रजनीकांत के साथ भी नजर आएंगे। इसके अलावा वह सनी देओल अभिनीत और राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित ऐतिहासिक फिल्म "लाहौर 1947" के निर्माता भी हैं।
यह भी पढ़ें: Ekta Kapoor: एकता कपूर ने शेयर किया 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का वीडियो, लिखा - '1000 एपिसोड पूरे...'..