फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   rajinikanth will promote Jailer 2 with a three-hour Sun TV interview

जेलर 2: प्रमोशन का नया स्टाइल अपनाएंगे रजनीकांत, तीन घंटे तक होंगे दर्शकों से रूबरू; क्या खास करेंगे थलाइवा?

Tue, 06 Oct 2026 03:58 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 06 Oct 2026 03:58 PM IST
सार

Film Jailer Promotion: फिल्म 'जेलर 2' के प्रमोशन से जुड़ी जानकारी आखिर सामने आ चुकी है। हर बार की तरह इस बार रजनीकांत की फिल्म का प्रमोशन काफी अलग तरीके से करेंगे। 

विज्ञापन
rajinikanth will promote Jailer 2 with a three-hour Sun TV interview
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@sunpictures

विस्तार

अभिनेता रजनीकांत अपनी फिल्म  'जेलर 2' का प्रमोशन सिर्फ इंटरव्यू के माध्यम से करेंगे। वह 11 अक्तूबर को तीन घंटे बातचीत के माध्यम से फिल्म का प्रचार करेंगे। 

विज्ञापन


कब और कहां दिखेंगे रजनीकांत 
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' इस बार प्रचार के लिए एक अलग माध्यम का उपयोग करेगी। पिछले कुछ समय से मेगा बजट की फिल्में ज्यादातर ऑडियो लॉन्च के जरिए अपना प्रमोशन करती थीं। मगर फिल्म जेलर के मेकर्स ने  एक सादे एल्बम लॉन्च का विकल्प चुना है। उनका यह तीन घंटे लंबा इंटरव्यू सन टीवी के प्राइम टाइम में प्रसारित किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक 11 अक्तूबर को निर्धारित किया गया है और शाम 6:30 बजे से रात 9:30 बजे तक इस प्रमोशन को स्लॉट दिया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

rajinikanth will promote Jailer 2 with a three-hour Sun TV interview
जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

सादगी से होगा प्रसारण ने खास? 
रजनीकांत के पुराने प्रोजेक्ट्स में भव्य ऑडियो लॉन्च का कार्यक्रम रखा जाता था। इनमें फिल्म से जुड़े लोगों के भाषण, किस्से और संगीतकार अनिरुद्ध की लाइव प्रस्तुतियां अक्सर सुर्खियां बटोरती थीं। उनकी फिल्मों के प्रचार अभियान का एक अहम हिस्सा बन जाती थीं। हालांकि, जेलर 2 ने इस प्रचलित प्रारूप को बदल दिया है। कलाकारों और क्रू की मौजूदगी में भव्य ऑडियो लॉन्च आयोजित करने के बजाय, निर्माताओं ने निजी कार्यक्रम के माध्यम से एल्बम को लॉन्च करना सही समझा।

विज्ञापन

rajinikanth will promote Jailer 2 with a three-hour Sun TV interview
रजनीकांत जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

 'जेलर 2' के बारे में 

  • फिल्म  'जेलर 2' का निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार ने किया है। 
  • फिल्म 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
  • फिल्म में रजनीकांत के अलावा शिवराज कुमार, विद्या बालन, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना और सूरज वेंजारामूडु भी नजर आएंगे।  
  • इस फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed