सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   ram charan father Chiranjeevi Konidela celebrated son birthday share childhood pics wrote emotional note

Ram Charan: राम चरण के जन्मदिन पर पिता चिरंजीवी ने लुटाया प्यार, शेयर की अनदेखी तस्वीरें; लिखा- 'मुझे सच...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 27 Mar 2026 11:43 AM IST
विज्ञापन
सार

Ram Charan Birthday: आज राम चरण अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर राम के पिता और मेगास्टार चिरंजीवी कोनिडेला ने बेटे के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है। साथ ही राम की बहन सुष्मिता ने भी भाई के ऊपर प्यार बरसाया है।
 

ram charan father Chiranjeevi Konidela celebrated son birthday share childhood pics wrote emotional note
चिरंजीवी और राम चरण - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

पैन इंडिया स्टार राम चरण का आज 41वां जन्मदिन है। इस खुशी के मौके पर चिरंजीवी कोनिडेला ने अपने बेटे की बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। इसके साथ ही चिरंजीवी ने बताया कि उन्हें अपने बेटे राम पर गर्व है। राम की बहन सुष्मिता ने भी भाई के जन्मदिन पर एक प्यारा मैसेज लिखा है।

Trending Videos

पिता चिरंजीवी कोनिडेला का पोस्ट
राम चरण के पिता चिरंजीवी कोनिडेला ने एक्स पर बेटे के जन्मदिन पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। चिरंजीवी ने राम चरण को जन्मदिन की बधाई देते हुए कैप्शन में लिखा, 'चरण बाबू… बचपन में मेरा हाथ पकड़कर चलने वाले से लेकर आज कई लोगों के लिए प्रेरणा बनने तक। तुम मुझे सचमुच बहुत गर्व महसूस कराते हो।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन

चिरंजीवी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
चिरंजीवी ने आगे लिखा, 'सिनेमा और अपनी निजी जिंदगी में तुम जो संतुलन बनाए रखते हो, परिवार के प्रति तुम्हारी जिम्मेदारी, ईश्वर में तुम्हारी आस्था, अनुशासन और अच्छे संस्कार। जब भी मैं ये सब देखता हूं, तो तुम्हारे प्रति मेरा प्यार और सम्मान और बढ़ जाता है। भगवान का आशीर्वाद और तुम्हारे प्रशंसकों का प्यार हमेशा तुम्हें नई ऊंचाइयों तक ले जाए। जन्मदिन मुबारक हो, मेरे प्यारे बेटे।'

बहन सुष्मिता ने लिखा इमोशल नोट
आज राम चरण की बहन सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं। सुष्मिता ने भाई राम को अपनी शक्ति बताया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि उन्हें राम पर गर्व है। सुष्मिता ने लिखा, 'मेरे प्यारे भाई को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें भरपूर आशीर्वाद दें।'

कब रिलीज होगी फिल्म 'पेद्दी'
राम चरण और जान्हवी कपूर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित यह पैन-इंडिया फिल्म पहले 27 मार्च 2026 को आने वाली थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर अप्रैल के आखिर में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म में ए.आर. रहमान का संगीत है। 

यह भी पढ़ें: Ram Charan: 41 साल में कितनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं राम चरण, जानिए नेटवर्थ और लग्जरी लाइफ के बारे में सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed