सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ram Charan Starrer Peddi Release Date Announce This Sports Drama Hit The Theaters On 30th April 2026

राम चरण की ‘पेद्दी’ की रिलीज डेट आई सामने, नए पोस्टर ने बढ़ाया उत्साह; इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 04 Feb 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Peddi Release Date: मेकर्स ने राम चरण की आगामी फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज डेट घोषित कर दी है। जानिए कब रिलीज होगी ‘पेद्दी’...

Ram Charan Starrer Peddi Release Date Announce This Sports Drama Hit The Theaters On 30th April 2026
पेद्दी रिलीज डेट - फोटो : इंस्टाग्राम-@vriddhicinemas
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता राम चरण हाल ही में जुड़वां बच्चों के पिता बने हैं। पिछले महीने की आखिरी तारीख को ही उनकी पत्नी उपासना ने जुड़वां बच्चों- बेटा और बेटी को जन्म दिया है। इस बीच अब राम चरण के फैंस के लिए एक और खुशखबरी आई है। राम चरण की आगामी फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज डीट की घोषणा कर दी गई है। जानिए कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘पेद्दी’?

Trending Videos

30 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म
जब से राम चरण की फिल्म पेड्डी का ऐलान हुआ है, तब से यह लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फैंस फिल्म की हर एक अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब आज मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट घोषित कर दी है। मेकर्स की ओर से आज ‘पेद्दी’ का एक नया पोस्टर जारी किया गया। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी बता दी गई है। मेकर्स ने पोस्टर जारी करके बताया कि ‘पेद्दी’ 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके बाद अब फैंस फिल्म के लिए और भी उत्साहित हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vriddhi Cinemas (@vriddhicinemas)


 

रफ-टफ लुक में नजर आए राम चरण
मेकर्स की ओर से जो नया पोस्टर रिलीज किया गया है, उसमें राम चारण कई लोगों के बीच खड़े हुए हैं। नए पोस्टर में राम चरण लंबे बालों, बड़ी दाढ़ी, खून से सने चेहरे और धूल में लिपटे रफ-टफ अवतार में नजर आ रहे हैं। भीड़ के बीच खड़े राम चरण की दमदार मौजूदगी एक पावरफुल, मास अपील वाले किरदार की ओर इशारा करती है। पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ‘उसके आने की तारीख बदल सकती है, लेकिन उसकी जबरदस्त ताकत और जज्बा नहीं। ‘पेड्डी’ 30 अप्रैल 2026 को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी।’

यह खबर भी पढ़ेंः ‘अस्सी’ का ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर मजबूत कहानी लेकर आए अनुभव सिन्हा; दमदार अंदाज में दिखीं तापसी पन्नू

बुची बाबू सना ने किया है निर्देशन
बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित ‘पेड्डी’ को इस साल की बड़ी पैन इंडिया फिल्मों में गिना जा रहा है। फिल्म में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा जगपति बाबू, शिवा राजकुमार और दिव्येंदु शर्मा भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed