सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rashmika Mandanna Is Shooting Powerful Action Scenes In Kerala For Mysaa Makers Share Video

‘मायसा’ में दिखेगा रश्मिका का सबसे इंटेंस रूप, केरल में शूट हो रहे हाई-वोल्टेज एक्शन सीन्स; BTS वीडियो वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 26 Apr 2026 02:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Mysaa Movie: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपनी आने वाली फिल्म ‘मायसा’ की शूटिंग में लगी हुईं हैं। हाल ही में मेकर्स ने इससे जुड़ा एक और वीडियो शेयर किया, जिसके बाद फैंस में और एक्साइटमेंट बढ़ गई है। जानिए वीडियो में क्या है खास। 

Rashmika Mandanna Is Shooting Powerful Action Scenes In Kerala For Mysaa Makers Share Video
मायसा फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

कुछ दिनों पहले रश्मिका मंदाना के 30वें जन्मदिन पर मेकर्स ने ‘मायसा’ का नया पोस्टर लॉन्च किया था, जिसमें एक्ट्रेस काफी रॉ और दमदार लुक में नजर आ रहीं थीं। अब इसके बाद आज फिर से उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शूटिंग की झलकियां देखने को मिली। अब इस वीडियो के बाद फैंस में और एक्साइटमेंट बढ़ गई है। 

Trending Videos

मेकर्स ने शेयर किया वीडियो 
हाल ही में अनफॉर्मुला फिल्म्स ने ‘मायसा’ की शूटिंग की झलकियां अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की। इस वीडियो में थाईलैंड की जानी-मानी प्रोफेशनल स्टंट टीम जायका स्टंट्स टीम दिखाई दी, जो इस फिल्म के एक्शन सीन तैयार करती नजर आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार एक्शन अवतार में दिखेंगी रश्मिका
वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि वे केरल में 15 दिन का हाई पॉवर एक्शन सीन शूट कर रहे हैं। इन सीन्स की कोरियोग्राफी जायका स्टंट्स की टीम कर रही है। उन्होंने आगे लिखा कि इस फिल्म में रश्मिका का अब तक का सबसे एक्सप्लोसिव और इंटेंस अवतार देखने को मिलेगा, जो स्क्रीन पर आग लगा देगा।


इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि इस फिल्म के साथ रश्मिका पहली बार एक पॉवरफुल एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं।  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by UnFormula Films (@unformulafilms)

कब रिलीज होगी फिल्म? 
‘मायसा’ की कहानी गोंड जनजाति के बैकग्राउंड पर आधारित है, जहां रश्मिका एक योद्धा महिला का रोल निभा रही हैं। यह उनके अब तक के रोमांटिक और कमर्शियल रोल्स से बिल्कुल अलग है।

इस फिल्म को डेब्यू डायरेक्टर रवींद्र पुल्ले बना रहे हैं। फिल्म में एअस्वरि राव, गुरु सोमसुंदरम और राव रमेश भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है और इसे 2026 में कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed