फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rishab Shetty Visits Mantralayam In Karnataka He Shares Insights On Upcoming Movie Jai Hanuman

ऋषभ शेट्टी ने ‘जय हनुमान’ की शूटिंग पर दी अपडेट, राघवेंद्र स्वामी पर फिल्म बनाने को लेकर कही ये बात

Wed, 25 Feb 2026 03:27 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 25 Feb 2026 03:27 PM IST
सार

Rishab Shetty On Jai Hanuman: मंत्रालयम पहुंचे अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने अपनी आगामी फिल्म ‘जय हनुमान’ की शूटिंग से जुड़ी बड़ी जानकारी साझा की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ बताया…

विज्ञापन
Rishab Shetty Visits Mantralayam In Karnataka He Shares Insights On Upcoming Movie Jai Hanuman
जय हनुमान फिल्म मुहूर्त - फोटो : एक्स@shetty_rishab

विस्तार

अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी अपनी पत्नी प्रगति शेट्टी के साथ कर्नाटक के रायचूर जिले में स्थित मंत्रालयम गए। दंपति ने गुरु राघवेंद्र स्वामी को समर्पित गुरु वैभवोत्सव में भाग लिया और क्षेत्र भर से आए श्रद्धालुओं के साथ उत्सव में शामिल हुए। उनका यह दौरा राघवेंद्र स्वामी के जन्मदिन के मौके पर हुआ। इस दौरान अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म ‘जय हनुमान’ को लेकर भी बात की।

विज्ञापन

अभी नहीं शुरू हुई ‘जय हनुमान’ की शूटिंग
इस दौरान ऋषभ शेट्टी राघवेंद्र स्वामी के वृंदावन के सामने बैठकर श्रद्धापूर्वक दर्शन करते हुए नजर आए। दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए एक्टर ने कहा कि जब भी मैं मंत्रालयम आता हूं, मुझे मन की शांति मिलती है। रायरू के दर्शन होना मेरा सौभाग्य है। हम नियमित रूप से यहां आते रहते हैं। अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जय हनुमान' के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही में मुहूर्त हुआ है। अभी शूटिंग शुरू होनी बाकी है। हम हनुमान जी पर एक शानदार फिल्म बना रहे हैं, जिसमें एक अच्छा संदेश है।

विज्ञापन

 

 

Rishab Shetty Visits Mantralayam In Karnataka He Shares Insights On Upcoming Movie Jai Hanuman
ऋषभ शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

राघवेंद्र स्वामी पर फिल्म बना सकते हैं ऋषभ
अपने करियर के विकल्पों पर बात करते हुए ऋषभ शेट्टी ने कहा कि असल में, हम कलाकार हैं। अगर कोई निर्देशक कहानी सुनाता है और हमें किरदार पसंद आता है, तो हम उसे जरूर करेंगे। हर कलाकार अच्छे निर्माताओं के साथ ऐसे किरदार निभाने की उम्मीद रखता है।

मंत्रालयम के रायरू यानी राघवेंद्र स्वामी पर आधारित फिल्म बनाने की संभावना के बारे में अभिनेता ने कहा कि मंत्रालयम के रायरू पर फिल्म बनाना आसान नहीं है, यह बहुत मुश्किल काम है। मैं अभी कुछ नहीं कह सकता, देखते हैं आगे क्या होता है।

Rishab Shetty Visits Mantralayam In Karnataka He Shares Insights On Upcoming Movie Jai Hanuman
ऋषभ शेट्टी - फोटो : एक्स@shetty_rishab
ट्रेलर के बाद दर्शक फिल्म की भव्यता समझ पाएंगे
निर्देशक प्रशांत वर्मा द्वारा निर्देशित 'जय हनुमान' अपनी घोषणा के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। फैंस इस  फिल्म को लेकर काभी उत्साहित हैं। इस उत्साह पर ऋषभ शेट्टी ने कहा कि जब टीजर और ट्रेलर रिलीज होंगे, तब लोग इसकी भव्यता को समझ पाएंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी। ऋषभ शेट्टी को आखिरी बार 'कंतारा: चैप्टर 1' में देखा गया था, जो 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed