फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Salaar Prithviraj Sukumaran Completes Dubbing Of Prabhas Prashanth Neel Film In All Languages

Salaar: पृथ्वीराज सुकुमारन ने 'सालार' को लेकर दिया अपडेट, पांच भाषाओं में अभिनेता ने पूरी की फिल्म की डबिंग

Sun, 10 Dec 2023 10:57 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 10 Dec 2023 10:57 PM IST
सार

पृथ्वीराज सुकुमारन ने हाल ही में 'सालार: पार्ट 1- सीजफायर' पर एक रोमांचक अपडेट साझा किया है। अभिनेता ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म की डबिंग पूरी होने पर डबिंग स्टूडियो से अपनी तस्वीर साझा की।

विज्ञापन
Salaar Prithviraj Sukumaran Completes Dubbing Of Prabhas Prashanth Neel Film In All Languages
सालार में पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : Social media

विस्तार

इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'सालार: पार्ट 1- सीजफायर' धीरे-धीरे अपनी रिलीज की ओर कदम बढ़ा रही है। प्रशांत नील निर्देशित इस फिल्म को देखने के लिए लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर एक तूफान के रूप में आया और सभी भाषाओं में 150 मिलियन व्यूज प्राप्त करके इसने इतिहास रच दिया। इन सबके बीच प्रभास के साथ फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने 'सालार' को लेकर अपडेट साझा किया है। अभिनेता ने सभी पांच भाषाओं, तेलुगु, कन्नड़, तमिल, हिंदी और मलयालम में फिल्म के लिए डबिंग पूरी कर ली है, जिसके बाद सभी का उत्साह और ज्यादा बढ़ गया है। 

विज्ञापन

पृथ्वीराज ने पूरी की 'सालार' की डबिंग
पृथ्वीराज सुकुमारन ने हाल ही में 'सालार: पार्ट 1- सीजफायर' पर एक रोमांचक अपडेट साझा किया है। अभिनेता ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म की डबिंग पूरी होने पर डबिंग स्टूडियो से अपनी तस्वीर साझा की। इस तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेता ने फिल्म को पांच अलग-अलग भाषाओं, तेलुगु, कन्नड़, तमिल, हिंदी और मलयालम में डब करने को लेकर अपना उत्साह व्यक्त किया।
विज्ञापन

Nana Patekar: हिंदी फिल्मों के बाद मलयालम सिनेमा में काम करना चाहते हैं नाना पाटेकर, अभिनेता ने जताई इच्छा
विज्ञापन
विज्ञापन


22 दिसंबर को मिलेंगे देवा और वरदा
पृथ्वीराज सुकुमारन ने एक्स पर तस्वीरें साझा कर लिखा, 'सालार की फाइनल डबिंग में सुधार किया गया। मुझे उन विभिन्न भाषाओं में अपने सभी पात्रों के लिए अपनी आवाज देने का सौभाग्य मिला है, जिनमें मैंने वर्षों से काम किया है। मैंने अपने कुछ किरदारों के लिए कई भाषाओं में डबिंग भी की है। लेकिन एक ही फिल्म में एक ही किरदार के लिए पांच अलग-अलग भाषाओं में डबिंग करना मेरे लिए पहली बार है। तेलुगु, कन्नड़, तमिल, हिंदी और मलयालम। और ऐसा किस शानदार फिल्म के लिए करने मिला। देवा और वरदा 22 दिसंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में आपसे मिलेंगे!'



यह होगी फिल्म की स्टार कास्ट
होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित 'सालार: पार्ट 1: सीजफायर' में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू मुख्य भूमिकाओं में हैं। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण विजय किरागांदुर ने किया है। यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Samantha: निर्माता बनीं सामंथा, अभिनेत्री ने अपने प्रोडक्शन हाउस 'ट्रालाला मूविंग पिक्चर्स' का किया एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed