सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   samantha ruth prabhu meet CM thalapathy vijay in Chennai wrote note

तमिलनाडु के CM विजय से मिली सामंथा रुथ प्रभु, लिखा- 'विश्वास है कि आप बदलाव ला सकते...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Wed, 17 Jun 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Samantha Meet CM Vijay: सामंथा रुथ प्रभु ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय से खास मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें सामंथा ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसके साथ ही विजय के बारे में बहुत कुछ लिखा है।

samantha ruth prabhu meet CM thalapathy vijay in Chennai wrote note
विजय और सामंथा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री और मशहूर अभिनेता थलापति विजय से चेन्नई में मुलाकात की। इस बार दोनों किसी फिल्म के सेट पर नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री आवास में मिले, जहां सामंथा उन्हें बधाई देने पहुंची थीं।


विजय से मिली सामंथा
सामंथा ने चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय से खास मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इसके साथ ही विजय के लिए एक बेहद भावुक और खास नोट भी लिखा। सामंथा ने लिखा, 'उन्हें हमेशा से लगता था कि विजय सिर्फ फिल्मों के हीरो नहीं हैं। उनकी एनर्जी और लोगों का उनके प्रति प्यार देखकर हमेशा लगता था कि वे लाइफ में कुछ बहुत बड़ा करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

'बदलाव लाने का साहस'
सामंथा ने आगे विजय की तारीफ करते हुए लिखा, 'जिस काम (अभिनय) में आप नंबर वन बन चुके हो, उसे छोड़कर एक बिल्कुल नई और चुनौतीपूर्ण राह (राजनीति) को चुनना बहुत बड़ी बात है। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उन्हें भरोसा है कि वे समाज में बदलाव ला सकते हैं।'

विज्ञापन

भविष्य के लिए दुआएं
सामंथा ने विजय के अच्छे कार्यकाल के लिए प्रार्थना की और लिखा, 'विजय अपने नेक इरादों से उन लोगों को भी हैरान कर देंगे जो उन पर भरोसा करते हैं।' सामंथा और विजय ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। दोनों ने साथ में 'कथी', 'थेरी' और 'मर्सल' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में एक साथ काम किया है।

 

सामंथा की आने वाली फिल्म
सामंथा जल्द ही 'मां इंटी बंगारम' फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म को सामंथा के पति और निर्देशक राज निदिमोरु ने बनाया है। इससे पहले सामंथा साल 2023 में विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'खुशी' में नजर आई थीं। सामंथा रुथ प्रभु की बहुप्रतीक्षित तेलुगु फिल्म 'मा इंटी बंगारम' 19 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


यह भी पढ़ें: 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' को 'मैं वापस आऊंगा' ने दी पटखनी, जानें आज बुधवार का कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed