क्या रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में होगा शाहरुख खान का कैमियो, मोहनलाल के स्टाइलिस्ट ने किया बड़ा खुलासा
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत के पहली बार एक साथ स्क्रीन पर नजर आने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विस्तार
पहले भी शाहरुख खान की फिल्म ‘रा.वन’ में रजनीकांत के मशहूर किरदार चिट्टी का कैमियो दिखाया गया था, लेकिन बाद में अभिनेता सुरेश मेनन ने बताया था कि उस सीन में खुद रजनीकांत मौजूद नहीं थे। वहीं रोहित शेट्टी की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के गाने लुंगी डांस में भी रजनीकांत को ट्रिब्यूट दिया गया था। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि जेलर 2 में दोनों साथ में नजर आ सकते हैं।
‘जेलर 2’ में एक साथ दिखाई देंगे दोनों स्टार्स?
खबरें है कि निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार की फिल्म ‘जेलर 2’ में दोनों स्टार्स एक साथ दिखाई देंगे। यह जानकारी अभिनेता मोहनलाल के स्टाइलिस्ट जिहाद शमसुद्दीन के इंस्टाग्राम स्टोरी से सामने आई, जिसके बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट और चर्चा तेज हो गई है। हालांकि फिल्म के मेकर्स की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन फैंस के बीच इस खबर की वजह से एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
If SRK is making a cameo in Jailer 2, then it will be a blast pic.twitter.com/U6J8vvlnYy
— Utsav Dutta (Fan Account) (@UtsavDutta18) December 25, 2025
क्यों हुई चर्चाएं तेज
दरअसल, जिशाद ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक एआई से बनी तस्वीर शेयर की, जिसमें ग्रे-हेयर लुक में शाहरुख खान कार चलाते नजर आ रहे हैं, उनके साथ आगे की सीट पर मोहनलाल बैठे हैं, जबकि पीछे की सीट पर रजनीकांत और शिव राजकुमार दिखाई दे रहे हैं।
तस्वीर के कैप्शन में लिखा था कि फैंस ‘जेलर 2’ में ऐसा फ्रेम देखने का इंतजार कर रहे हैं। इस पोस्ट को री-शेयर करते हुए जिशाद ने लिखा, ‘कंदिप्पा इरुक्कुम यानी (पक्का होगा)’, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में इन सभी स्टार्स का एक साथ सीन हो सकता है।
पहली बार साथ दिखाई दे सकते हैं दोनों स्टार्स
बता दें कि मोहनलाल ने 2023 की हिट फिल्म जेलर में रजनीकांत के किरदार मुथुवेल पांडियन आईपीएस (टाइगर) के दोस्त मैथ्यू के रूप में कैमियो किया था और वह सीक्वल में भी वापसी करेंगे। अगर खबर सही साबित होती है, तो शाहरुख खान और रजनीकांत का यह पहला ऑन-स्क्रीन साथ होगा।
फिलहाल शाहरुख खान फिल्म किंग की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कमेंट
कमेंट X